हमारे हिंदी सिनेमा में कई एक्टर्स ऐसे हैं जिनके पास काबिलियत है जो अपने शानदार अभिनय से उस किरदार में जान डाल देते है। अमरीश पुरी जिन्होंने अपनी ज्यादातर फिल्मों में विलेन का किरदार निभाया है। आज वह हमारे बीच नहीं है। उनके जैसा सितारा हिंदी सिनेमा में ना तो कभी था और ना कभी होगा।
अमरीश पुरी जिन्होंने अपनी दमदार अभिनय से कई साल हिंदी सिनेमा पर राज किया। ऐसी कई फिल्में हैं जिसमें अमरीश पुरी को मुख्य किरदार से ज्यादा पैसे दिए गए थे। अमरेश पूरी अपने वक्त में सुपरस्टार की श्रेणि में आते थे।भले आज अमरेश पूरी हमारे बीच नहीं है। पर उनकी दमदार छाप आज भी इंडस्ट्री में मौजूद है, जो अभिनेताओं को प्रोत्साहित करती है। अमरीश पुरी आज भी लोगों के दिल में बसते हैं।
अमरीश पुरी ने हर तरह के किरदार निभाए फिर चाहे वह पॉजिटिव रोल हो या नेगेटिव रोल। अमरीश पुरी का अभिनय इतना दमदार था कि लोगों ने उन्हें हर तरह के किरदार में पसंद किया है।
लंबे समय से कैंसर से जूझने के बाद 12 जनवरी 2005 में अमरीश पुरी ने इस दुनिया से हमेशा के लिए विदाई ले ली। उनके पोते वर्धन ने अपने दादाजी को याद करते हुए उनकी कुछ बातें बताई। इसके साथ ही वर्धन ने यह भी बताया कि वह इंडस्ट्री में काफी ज्यादा संघर्ष कर रहे हैं अपनी खुद की पहचान बनाने के लिए पर उन्हें कोई काम नहीं दे रहा है।
वर्धन पूरी जो की अमरीश पुरी के पोते हैं। एक इंटरव्यू के दौरान कहते हैं कि बॉलीवुड फिल्मों में काम ढूंढना बहुत मुश्किल है। इसके साथ ही साथ वह यह भी कहते हैं कि आज अगर उनके दादाजी जिंदा होते तो फिल्म निर्माताओं से मेरे लिए बात करते ताकी मुझे अपनी काबिलियत दिखाने का मौका मिलता। पर अफसोस कि अब वह हमारे बीच नहीं है।
वर्धन पूरी अपने दादाजी अमरीश पुरी के काफी करीब थे और जब वर्धन काफी छोटे थे तब अमरीश पुरी चल बसे जिसकी वजह से वर्धन को अपने दादाजी के साथ ज्यादा वक्त बिताने का मौका नहीं मिला। वर्धन पूरी ने 2019 में आई फिल्म “यह सली आशिकी” से अपना डेब्यू किया था। पर बॉक्स ऑफिस पर वह फिल्म ना चलने के कारण उन्हें कोई काम नहीं दे रहा अब।
अपने इंटरव्यू के दौरान वर्धन ने कहा कि वह अपने दादाजी अमरेश पूरी की बायोपिक बनाना चाहते हैं। यह सुनकर उनके घर वाले भी काफी खुश हुए। अमरीश पुरी की बायोपिक पर काम चल रहा है पर शूटिंग कब से शुरू होगी इसके बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं है।