एक जमाना था जब दिग्गज अभिनेता विनोद खन्ना के बेटे अक्षय खन्ना फिल्मी जगत में बहुत बढ़ोतरी कर रहे थे। उनका नाम हिंदी सिनेमा के कामयाब अभिनेताओं की श्रेणी में आता था। वक्त के साथ उनकी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव आए। जिससे उनकी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ उनकी पर्सनल लाइफ को भी प्रभावित किया।

अक्षय खन्ना 46 साल के हो चुके हैं, इसके बावजूद उनकी शादी अभी तक नहीं हुई और ना ही वह किसी को डेट कर रहे हैं। गौर करने वाली बात यह है कि उनकी फिल्मी करियर के दौरान उनका नाम इंडस्ट्री में कई बड़ी अभिनेत्रियों के संग जुड़ चुका है।

1.अक्षय खन्ना – ऐश्वर्या राय


ऐश्वर्या राय जिन्होंने मिस वर्ल्ड का खिताब मिला था। अक्षय खन्ना वह शख्स है जिसे ऐश्वर्या का नाम सबसे पहले जोड़ा गया था। अक्षय खन्ना और ऐश्वर्या राय ने “आ अब लौट चलें” और “डाल” जैसी कई फिल्में साथ में की। और उन दिनों उन्होंने कई सुर्खियां भी बटोरी। पर बाद में जब सलमान खान ऐश्वर्या राय की जिंदगी में आ गए तब ऐश्वर्या और अक्षय खन्ना एक दूसरे से अलग हो गए।

2.अक्षय खन्ना – करिश्मा कपूर


ऐश्वर्या के बाद 90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री करिश्मा कपूर के साथ अक्षय खन्ना का नाम जूड़ने लगा। करिश्मा के पिता रणधीर कपूर चाहते थे कि उनकी बेटी का रिश्ता अक्षय खन्ना से ही हो। यहां तक कि रणधीर कपूर ने विनोद खन्ना के घर रिश्ता भी भेज दिया था। पर विनोद खन्ना ने इस रिश्ते को नामंजूर कर दिया। इसके अलावा करिश्मा कपूर की मां बबीता भी इस रिश्ते के खिलाफ थी। क्योंकि उन्हें ऐसा लगता था कि इससे करिश्मा के करियर पर असर पड़ेगा।

3.अक्षय खन्ना – रिया सेन


इन दो रिलेशनशिप के बाद अक्षय खन्ना का नाम अभिनेत्री रिया सेन से जुड़ने लगा। अक्षय खन्ना और रिया सेन के रिलेशनशिप ने सिर्फ सुर्खियां ही नहीं बटोरी बल्कि यह रिश्ता काफी लंबा भी चला। पर गुजरते वक्त के साथ इनका ब्रेकअप हो गया और इस बार भी यह रिश्ता शादी में नहीं बदल पाया। और इसके बाद अक्षय खन्ना किसी भी सीरियस रिलेशनशिप में नहीं आए।

अक्षय खन्ना से बातचीत के दौरान उन्होंनें अपने सिंगल होने की वजह बताएं। वह कहते हैं कि वह किसी के साथ ज्यादा समय तक रिलेशनशिप में नहीं रह पाए। इसके अलावा उन्हें शादी के बाद जिम्मेदारियों से भी डर लगता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.