आज हम आपको उन सितारों के बारे में बताइए जिनकी एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर की कई चर्चाएं हुई। हालाकि ऐसे भी कुछ सितारे हैं जिनके रिश्ते सफल हुए और बाकीयो के रिश्ते नाकामयाब रहे।
1.नागार्जुन – तब्बू
साउथ के दिग्गज अभिनेता नागार्जुन का नाम तब्बू के साथ जुड़ने लगा था। इसके बाद मीडिया में उनके रिलेशनशिप की खबरें आने लगी कि इन्होंने 15 साल एक दूसरे को डेट किया। और इसके बाद नागार्जुन ने यह रिश्ता तोड़ दिया क्योंकि उस वक्त हुआ शादीशुदा थे और अपनी बीवी को धोखा नहीं देना चाहते थे।
2.प्रभुदेवा – नयनतारा
एक वक्त था जब मशहूर कोरियोग्राफर डायरेक्टर प्रभुदेवा और अभिनेता नयनतारा के लव अफेयर के चर्चे हुए करते थे। यह भी खबर आई कि प्रभु देवा और नयनतारा लिविंग रिलेशनशिप में भी थे और जल्दी शादी करने वाले थे। पर 3 साल बाद इनका यह रिश्ता खत्म हो गया।
3.कमल हासन – गौतमी
कमल हासन सुर्खियों में तब आए जब उन्होंने अपनी पत्नी वाणी गणपति को तलाक दे अभिनेत्री सारिका के साथ रिलेशनशिप में आए थे। हालांकि उनका यह रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं टिक पाया। जिसके बाद कमल हासन का नाम गौतमी तड़ीमिल्ला के साथ जुड़ने लगा। खबर यह भी आई कि इन्होंने एक दूसरे को 13 साल तक डेट किया और लिव इन रिलेशनशिप में भी रहे।
4.धनुष – श्रुति हासन
श्रुति हसन भी अपने पिता कमल हसन की तरह एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की वजह से सुर्खियों में आई। साउथ की दिग्गज अभिनेता धनुष के साथ उनके अफेयर की खबरें आने लगी। धनुष की शादी ऐश्वर्या से हो चुकी थी और इसलिए धनुष और श्रुति का रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चला।
5.प्रकाश राज – पोनी वर्मा
प्रकाश राज जो कि अपनी ज्यादातर फिल्मों में नेगेटिव रोल करते नजर आए हैं और साउथ के जाने माने अभिनेता है। इन्होंने शादी के 11 साल बाद अपनी बीवी ललिता को तलाक देकर कोरियोग्राफर पोनी वर्मा से शादी कर ली।
6.श्रीदेवी – बोनी कपूर
बॉलीवुड और साउथ फिल्मों में नजर आने वाली अभिनेत्री श्रीदेवी और बॉलीवुड प्रोड्यूसर बोनी कपूर के अफेयर की चर्चे खूब हुए। और बाद में बोनी कपूर ने अपनी बीवी मोना कपूर को तलाक देकर श्रीदेवी से शादी कर ली।