मृत्यु ही जीवन का परम सत्य हैं। आज नहीं तो कल हर किसीको मरना हैं। पर अमर तो वो लोग हो जाते हैं, जो मरने के बाद भी याद किये जाते हैं। आज हम आपको कुछ एसी हस्तियों की आखिरी तस्वीरें दिखाने वाले हैं, जो अपनी उन तस्वीरों से अमर हैं। ये सारे कम उम्र के वे लोग हैं, जिनकी शिघ्र मृत्यु की किसी ने कल्पना नहीं की था, और ना ही किसी को ये लगा होगा कि यह तस्वीर उनकी आखिरी तस्वीर बन जएगी।
भगत सिंह, जुलाई 27

क्रान्तिकारी भगत सिंह को 1931 में फांसी की सजा हुई। यूं तो भगत सिंह की काफी तस्वीरें देखने मिल जाती हैं, पर जैल में खींची गई ये तस्वीर उनकी आखिरी तस्वीर हैं। इसमें वे अपने जैल के लिबाज़ में एक खटिया पर बैठे नजर आ रहे हैं।
बहन मारगोट के साथ ऐने फ्रेंक, मध्य 1942

जब जर्मनी में हिटलर का शासन था, उस समय यहूदियों के साथ होने वाली निर्ममता से कोई अनजान नहीं हैं। इसी निर्ममता का शिकार हुई थी ऐने फ्रेंक और उनकी बड़ी बहन मारगोट। ऐने फ्रेंक की मृत्यु के बाद अपनी डायरी, जिसे ‘डायारी ऑफ अ यन्ग गर्ल’ के नाम से प्रकाशित किया गया था, उससे प्रचलित हुई। यह जर्मनी के कनसनट्रेशन केम्प में मृत्यु के पूर्व दोनों बहनों की आखिरी तस्वीर हैं, जो शायद उन्होंने छिपने के पहले ली थी।
मार्टिन लुथर, किंग, अप्रैल 1968

4 अप्रैल 1968 में नागरिक अधिकारों के लिये काम करने वाले मार्टिन लुथर की हत्या कर दी गई थी। मृत्यु के पूर्व लैरेन मौटेल में ली गई ये उनकी आखिरी तस्वीर हैं।
अल्बर्ट आइंस्टीन की घर के सामने की तस्वीर, मार्च 1955

यह महान भौतिक वैज्ञानी अल्बर्ट आइंस्टीन की आखिरी तस्वीर हैं। उनकी मृत्यु 18 अप्रैल 1955 को एओर्टिक एन्यूरिज्म नाम की बिमारी से हुई थी।
निकोला टेसला

7 जनवरी 1943 में निकोला टेसला ने न्यू योर्कर हॉटल में आखिरी सांस ली। यह उनकी आखिरी तस्वीर हैं, जिसकी तारीख की कोई जानकारी नहीं हैं।
प्रिंसेस डायना, अगस्त 1997

ब्रिटेन के राजपरिवार की बहु, प्रिंसेस डायना की मृत्यु पेपारप्ज़ी की वजह से एक कार दुर्घटना में हुई थी। ये उसी दौरान की उनकी आखिरी तस्वीर हैं।
बॉब मार्ले, 1980-81

11 मई, 1981 में बॉब मार्ले की मृत्यु जर्मनी में हुई। एसा कहा जाता हैं, कि मौत के समय उनका वजन सिर्फ़ 35 किलोग्राम था। यह उनकी मृत्यु से कुछ महीने पहले ली गई उनकी आखिरी तस्वीर हैं।
पाल वॉकर, नवम्बर 2013

पाल वाकर की मृत्यु 30 नवंबर, 2013 में एक सड़क दुर्घटना में हुई थी। वे किसी चैरिटी इवेंट से निकल कर जा रहे थे उसी समय ये तस्वीर ली गई थी। इसके कुछ देर बाद उनकी कार क्रेश में मृत्यु हो गई।
बेनज़ीर भुट्टो, दिसंबर 2007

पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री की मृत्यु भीड़ में लोगों को संबोधित करने के दौरान गोली लगने से हुई थी। वे एक रैली के बाद अपनी बुलेट प्रूफ कार के सनरूफ से खड़े होकर भीड़ को संबोधित कर रही थी। तभी एक बन्दूकधारी ने उन पर गोली चला दी, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। यह तस्वीर उसी सम्बोधन के दौरान की हैं।
स्टीव जॉब्स, 2011
स्टीव जॉब्स की मृत्यु 5 अक्टुबर 2011 को अपने ही घर पर हुई। यह तस्वीर मृत्यु से पहले ली गई उनकी आखिरी तस्वीर हैं। यह तस्वीर उनके घर पर ही ली गई थी।
मोहम्मद अली, 2016

मोहम्मद अली की मौत 3 जून 2016 को हुई थी। उनकी यह तस्वीर 22 मई को उनकी बेटी हना द्वारा एक वीडियो कॉल के दौरान ली गई थी।
फ्रेडी मर्करी, 1991

फ्रेडी मर्करी की यह आखिरी तस्वीर हैं। पहले उन्होंने एड्स होने की खबर को नकारा और फिर मृत्यु के एक दिन पहले यह जानकारी सझा की कि उन्हे एचाआईवी एड्स ही हैं।