हाथों से छूते ही मोबाइल फोन का सारा डाटा अपने आप डिलीट हो जाता है। ऐसा आपने सुना है क्या पहले कभी? अस्तित्व जो कि अलीगढ़ में रहता है उसके साथ कुछ ऐसा ही हो रहा है। लोग भी इस बात पर हैरान है।

जो भी मोबाइल फोन अस्तित्व के हाथ में आता वह फोन का सारा डाटा या तो डिलीट हो जाता या तो फोन खुद ब खुद रिसेट हो जाता है। क्या यह चमत्कार है? या फिर अस्तित्व के शरीर में कुछ रेडिएशन है जी इसे अंजाम दे रहा है।

इसका जवाब तो कोई नहीं दे पाया अभी तक। पर यह चौका देने वाली बात है। अस्तित्व के माता-पिता इस वजह से उसे भविष्य को लेकर काफी चिंतित हैं। क्योंकि इस समस्या के कारण वह कोई भी मोबाइल फोन इस्तेमाल नहीं कर पा रहा है।

अस्तित्व अग्रवाल एक कपड़े बेचने वाले व्यापारी का बेटा है। उसकी उम्र 14 वर्ष है और वह नौवीं कक्षा में है। अस्तित्व की इस समस्या के कारण उसकी जिले के लोग उसके बारे में काफी चर्चा कर रहे हैं। किसी को समझ नहीं आ रहा है कि ऐसा कैसे हो सकता है।

पहले उनके मां-बाप को लगा कि यह सिर्फ एक इत्तेफाक है। तो उन्होंने सर्विस सेंटर में मोबाइल को दिया पर मोबाइल बिल्कुल ठीक था उस वक्त। यहां तक कि उन्होंने उसे एक नया फोन भी ला कर दिया पर फिर वही समस्या हो जाती। घरवालों ने यह गौर किया कि यह समस्या तब उत्पन्न हो रही है जब अस्तित्व मोबाइल को अपने हाथ में ले रहा है।

उसके पूरे शरीर की जांच हुई पर सब कुछ नॉर्मल आया। डॉक्टर भी यह देखकर हेरान थे कि भला यह कैसे हो सकता है। तो उन्होंने उसे फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा। अब फॉरेंसिक जांच के बाद ही पता चलेगा कि असल मामला क्या है।

डॉक्टर ने कहा यह बहुत ही विचित्र है। इसे वैज्ञानिक दृष्टिकोण से मैं नजरअंदाज करता हूं। पर हो सकता है कि अस्तित्व के शरीर के मैग्नेटिक फील्ड के वजह से मोबाइल के सॉफ्टवेयर में हलचल की हो।इस पर वैज्ञानिक जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.