टीवी शो “भाभी जी घर पर हैं” अक्सर लोगों में चर्चा का विषय रहता है। यह कहना गलत नहीं होगा कि इसकी वजह उस शो कि ह्यूज फैन फॉलोइंग है। इस शो में त्यागी जी का किरदार रोहितास जी ने निभाया है।
रोहितास अक्सर मीडिया पर एक्टिव रहते हैं और आए दिन दिलचस्प पोस्ट डालते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उनकी हालत देखकर लोग चौंक गए हैं और वह चर्चा का विषय बन गए हैं।
ऐसे बुरे हाल में क्यों नजर आए त्यागी जी? हाल ही में जो वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर डाली है उसमें वह बनियान में,बड़ी दाढ़ी और बिखरे हुए बालों में नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही उस वीडियो में वह रोते हुए भी नजर आ रहे हैं। उसके साथ-साथ बैकग्राउंड में यह गाना “तेरी दुनिया से होके मजबूर चला, मैं बहुत दूर, बहुत दूर ,बहुत दूर चला” बज रहा है।
घबराने की कोई बात नहीं है। दरअसल यह सिर्फ मनोरंजन के लिए बनाई गई वीडियो है जिसमें त्यागी जी का इतना बुरा हाल हुआ है। इस वीडियो के अनुसार उनकी यह हालत अम्मा जी ने की है जब उन्हें यह पता चला कि उनका बेटा पड़ोसन से मोहब्बत करता है। उनकी अम्मा ने उनका ऐसा हाल किया कि उनके फैंस भी चौक गए। साथ ही में त्यागी जी ने कैप्शन भी डाला है “ऐसी बेज्जती पहले कभी नहीं हुई,जितनी अम्मा ने कर दी।