एक्शन और कॉमेडी फिल्मों से अपने चाहने वालों के दिलो में राज करने वाले कर्नाटक में जन्मे अभिनेता सुनील शेट्टी ने 25 साल बतौर अभिनेता बॉलीवुड में काम किया हैं। सुनील एक ऐसे कलाकार हैं, जिनकी कई फिल्मे आज के समय में भी बहुत प्रचलित हैं, और युवाओं द्वारा पसंद की जाती हैं।
अपने इस खुबसुरत फिल्मी सफर और उसके बाद बिजनेस में भी अपना हाथ अजमाने से सुनील अच्छी खासी सम्पत्ति के मालिक बन गए हैं। जानिये सुनील की प्रख्यात फिल्में, उनकी कमाई, नेट वर्थ और अन्य सम्पत्ति के विषय में –
अभिनय और फिल्में
59 वर्षीय सुनील शेट्टी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1992 में आई फिल्मी ‘बलवान’ से की। अपने करियर में 100 से भी अधिक फिल्मे करने वाले सुनील शेट्टी मुख्यतः एक एक्शन हीरो के रूप में नजर आए हैं। ‘धड़कन’, ‘बॉर्डर’, ‘हेरा फेरी’, ‘फिर हेरा फेरी’, उनकी कुछ प्रसिद्ध फिल्में हैं। सुनील को 2002 में आई फिल्म ‘धड़कन’ के लिये फिल्मफेयर अवार्ड भी मिल चुका हैं।
सुनील ने अपना ग्रेजुएशन, HR कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनोमिक्स से किया। अभिनय के अलावा सुनील का एक प्रोडक्शन हाउस भी हैं, जिसका नाम ‘पॉपकॉर्नए एंटरटेनमेंट लिमिटेड’ हैं। इस प्रोडक्शम हाउस के अंतरगत, ‘भाग मिल्खा भाग’ जैसी बड़ी फिल्म बनी हैं। इस फिल्म ने दुनिया भर में ₹2.1 बिलियन की कमाई की थी।
अभिनय और प्रोडक्शन के अलावा सुनील, कुछ टीवी शोस भी होस्ट कर चुके हैं। उन्होंने 2007 में ‘बिगेस्ट लूजर’ और 2017 में ‘इंडियास असली चैम्पियन’ होस्ट किया हैं।
नेट वर्थ और कमाई
अपनी फिल्मों, प्रोडक्शन हाउस, शोस और कुछ अन्य व्यवसायों के चलते, अन्ना के नाम से विख्यात सुनील ने अच्छी खासी सम्पत्ति कमा ली हैं। सुनील की नेट वर्थ 2021 में ₹81 करोड़ ($11 मिलियन) हैं।
सुनील अब फिल्मों में काम नहीं करते, पर उनके नाम से कई होटेल और रेस्ट्रांट के बिजनेस चलते हैं। चुंकी, सुनील दक्षिण भारतीय हैं, उनके रेस्ट्रांट में उड्डपी डिशेस पर खासा जोर दिया जाता हैं। इसके अलावा सुनील को क्रिकेट में भी काफी दिलचस्पी हैं। उन्हें क्रिकेट टीम ‘मुंबई हीरोज़’ के लिये खेलते हुए भी देखा गया हैं।
अन्य असेट्स
सुनील शेट्टी के पास लक्जरी कारों का बहुत ही शानदार कलेक्शन हैं। इस कलेक्शन में टोयोटा प्रेडो, लैंड क्रुजर, जीप रैंगलर, मर्सिडीस और रैंज रोवर जैसी गड़ियाँ शुमार हैं।
सुनील का घर, मुंबई के एक पॉश एरिया – पृथ्वी अपार्टमेंट में हैं, जहाँ वे अपनी पत्नी व दोनों बच्चे – अथिया और अहान के साथ रहते हैं। सुनील को उनकी बेटी अथिया बहुत प्यारी हैं। अथिया ने अपना बॉलीवुड डेब्यु, सलमान खान के प्रोडक्शन हाउस में बनी फिल्म ‘हीरो’से किया था। इसके अलावा सुनील का अपने कर्नाटक के गृहग्राम में भी घर हैं। सुनील के देश के अलग अलग इलाकों में कई रीयल इस्टेट इंवेस्टमेंट भी हैं।
सुनील की सम्पत्ति, उनकी वर्षो की कड़ी मेहनत का परिणाम हैं। हमारी कामना हैं, कि उन्हें युहीं सफलता मिलती रहे और वे सम्रद्धी की ऊँचाइयों तक पहुँचते रहे।