आपने बॉलीवुड अदाकाराओं को हमेशा अपनी ऊंची हील्स में रैंप पर वॉक करते देखा होगा। सिनेमा जगत की खुबसुरतियां अपनी ऊंचाई अधिक दिखाने के लिये बड़ी बड़ी हील्स पहनकर खुद को कितनी तकलीफ देती हैं। अपनी खुबसुरत हील्स में तो ये अभिनेत्रियां अलग ही जलवा बिखेरती हैं। पर क्या आप जानना चाहेंगे कि बॉलीवुड की प्रसिद्धअभिनेत्रियों बिना हील्स के, असल ऊंचाई क्या हैं?
आज हम आपके लिये लेकर आए हैं, सिनेमा जगत की 10 खुबसुरतियों की सही ऊंचाई की जानकारी-
1. दीपिका पादुकोण
बॉलीवुड की सबसे सफल फिल्मे देने वाली दीपिका पादुकोण, अपनी खुबसुरती और अभिनय के अलावा अपनी लम्बी हाइट के लिये भी जानी जाती हैं। दीपिका की ऊंचाई 5’8” फीट। सेंटीमीटर में देखे तो उनकी ऊंचाई 173 सेमी हैं। दीपिका, बॉलीवुड की सबसे ऊंची अभिनेत्रियों में से एक हैं।
2. आलिया भट्ट
अपनी क्युटनेस के कारण जाने जानी वाली आलिया ने छोटी उम्र में ही बॉलीवुड में एन्ट्री की और बहुत नाम कमाया। आज आलिया बड़ी तो हो गई हैं, पर आज भी उन्हें बच्ची ही समझा जाता हैं। शायद इसकी वजह हैं, उनकी हाइट, जो एवरेज से थोड़ी कम ही हैं। आलिया की ऊंचाई 5’3” फीट (160 सेमी) हैं।
3. श्रद्धा कपूर
‘एक विलन’ से अपना फिल्मी डेब्यु करने वाली श्रद्धा, बॉलीवुड ऐक्टर शक्ति कपूर की बेटी हैं। श्रद्वा की ऊंचाई 5’4” फीट हैं, जोकि लड़कियों की एवरेज हाइट मानी जाती हैं। सेंटीमीटर में नापे तो श्रद्घा कपूर की ऊंचाई 165 सेमी हैं।
4. कटरीना कैफ
इटली से आई कटरीना कैफ, आज बॉलीवुड का एक बड़ा चेहरा हैं। कटरीना भी बॉलीवुड की सबसे ऊंची अभिनेत्रियों की श्रेणी में शुमार हैं। उनकी ऊंचाई 5’8½” फीट यानी 174 सेमी हैं। जोकि दीपिका पादुकोण से थोड़ी ज्यादा हैं।
5. अनुष्का शर्मा
‘रब ने बना दी जोड़ी’ फेम अनुष्का शर्मा भी बॉलीवुड की सबसे ऊंची अदाकाराओं में से एक हैं। अनुष्का की हाइट 5’9″ फीट हैं (175 सेमी) हैं। आपको बता दे इस वक्त अनुष्का अपने पति विराट कोहली और 6 महीने की बेटी वमिका के साथ इंग्लैंड में हैं।
6. तापसी पन्नु
टॉलीवुड से बॉलीवुड में प्रवेश करने वाली दिल्ली की रहने वाली, अभिनेत्री तापसी पन्नु अपने अलग किरदारों और दमदार अभिनय के लिये जानी जाती हैं। तापसी की ऊंचाई 5’4″ फीट यानी 165 सेमी हैं। जोकि एवरेज की श्रेणी में आती हैं।
7. करीना कपूर खान
करीना कपूर अपने समय में फैशन और अदाकारी का नया रूप प्रस्तुत करने वाली अदाकारा रही हैं। करीना की खुबसुरती का तो कोई मुकाबला ही नहीं। पर हाइट में करीना थोड़ी मात खा गई। करीना की हाइट एवरेज हैं। उनकी ऊंचाई फीट में 5’4″ और सेंटीमीटर में 163 सेमी हैं।
8. प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड में अपना बड़ा नाम कमाकर हॉलीवुड में प्रवेश करने वाली प्रियंका अपने स्टाइल के लिये जानी जाती हैं। उनकी ऊंचाई 169 सेमी यानी 5’6″ फीट हैं। प्रियंका की हाइट एवरेज की श्रेणी में आती हैं।
9. कृती सेनन
कृती सेनन बॉलीवुड की सबसे ऊंची अदाकारा हैं। इंजीनियरिंग करके सिनेमा जगत में आई, कृती की हाइट 5’10” फीट (178 सेमी) हैं। उनकी हाइट बॉलीवुड के कई अभिनेताओं से भी ज्यादा हैं, इस कारण कई बार उनके अपोजिट अभिनेता को चुनने में भी परेशानी होती हैं।
10. सोनाक्षी सिन्हा
‘दबंग’ से बॉलीवुड में कदम रखने वाली, अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की लाडली बेटी सोनाक्षी, सिनेमा जगत की धाकड़ अभिनेत्री हैं। उनकी ऊंचाई 169 सेमी या 5’6″ फीट हैं।