बी टाउन की धमाकेदार डांसर और अभिनेत्री नोरा फतेही ने अपनी काबिलियत के दम पर इंडस्ट्री में अलग ही मुकाम हासिल किया है और वह भी काफी कम समय में। नोरा ने आज लोगों के दिल में एक खास जगह बना ली है।लोग इनके डांस मूव्स को कॉपी कर इनकी तरह डांस करना चाहते हैं। हाल ही में नोरा को मलाइका अरोड़ा के डांस रियलिटी शो में जज के तौर पर देखा गया। जिसे लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया।

इसमें कोई शक नहीं है कि नोरा बहुत ही खूबसूरत और मेहनती अभिनेत्री हैं। नोरा सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। कुछ दिनों से उनकी शादी को लेकर वह चर्चाओं में रही है। नोरा ने ढूंढ लिया है अपने दूल्हे राजा को। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर इस बात का खुलासा किया कि वह शादी करने वाली है। नोरा के चाहने वालों की कमी नहीं है। सोशल मीडिया पर भी उनके ढेरों फैंस हैं जो कि दिल थामे बैठे हुए हैं। इतनी ज्यादा फैन फॉलोइंग के चलते नोरा फतेही ने सोशल मीडिया पर अपने दूल्हे को भी चुन लिया है.

दरअसल हुआ यह कि सोशल मीडिया पर नोरा को एक शादी का प्रपोजल आया। इस प्रपोजल को देखकर नोरा ने हां कर दी। यह और कोई नहीं उसका ही एक नन्हा सा फैन है जिसमें एक वीडियो के जरिये नोरा से कहा ” वह ‘दिलबर दिलबर गर्ल’ से शादी करना चाहता हूँ और उन्हें अपनी पत्नी बनाना चाहता हूँ.”

इस नन्हे बच्चे की बात पर कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया जताई। नोरा ने इसका जवाब दिया ” बहुत हो गया, अब मुझे मेरा पति मिल गया है। हम शादी करने वाले हैं”। नोरा का इतना क्यूट रिएक्शन देखने के बाद लोग उनके और भी दीवाने हो गए हैं। उन्हें नोरा का यह अंदाज बहुत पसंद आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.