आमतौर पर हम लोग गोल्ड को दुकान से खरीद कर लाते है, जो काफी महंगा होता है। उससे Gold Jewellery बनवाते हैं। लेकिन आपने कभी सोचा है। की आपको बिना खरीदे ही सोना मिल जाए तो? तो आप उस सोने का क्या करेंगे। आज की जानकारी आपको हैरान करने वाली है। दरअसल, थाईलैंड की एक नदी में सोना बहता है, और लोग यहां के रहवासी सुबह सुबह ही उसको प्राप्त करने के लिए निकल जाते है। पढ़िए आज की सबसे विचित्र खबर

गोल्ड माउंटेन से मिलता है सोना
क्या आपने सुना है, की नदी में सोना निकलता है, जी हाँ, थाईलैंड की एक नदी में ऐसा हो रहा है। गोल्ड माउंटेन कहे जाने वाले इस नदी के बारे में आपको बताने जा रहे है।इसी खास बात को लेकर ये नदी आजकल चर्चा में है। इस नदी को स्वर्ण नदी भी कहा जाता है। ये थाईलैंड के गोल्ड माउंटेन इलाके में बहती है।
गोल्ड माउंटेन थाईलैंड की एक नदी है। एक रिपोर्ट के अनुसार, यह जगह दक्षिणी थाईलैंड में, स्थित है और यह मलेशिया से जुड़ा इलाका है। इस नदी में लम्बे समय से सोने का खनन किया जा रहा है। लेकिन, वर्तमान में कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से लोगो की आर्थिक स्थिति खराब हो गयी है, जिसके कारण यहां के लोग इसे रोजी रोटी का जरिया बना रहे है।

लोगों की आमदनी का जरिया हैं यह नदी
नदी के कीचड़ में सोने के अयस्क घुले होते हैं। आस-पास के गांव वाले यहां आते हैं और नदी की मिट्टी में से सोने को छानने का काम करते हैं और जो भी सोना उन्हें मिलता है उसे अपने साथ लाए बैग में डालकर घर ले जाते हैं। ऐसे में ये नदी कई लोगों के लिए आमदनी का मुख्य जरिया बन चुकी है।
कई लोग रोजाना यहां आकर मिट्टी में से सोना निकालते हैं और उसे बेचकर अपनी आजीविका चलाते हैं। कोरोना वायरस के चलते थाईलैंड के इस इलाके में रहने वाले कई लोगों का रोजगार छिना है। ऐसे में वे लोग भी यहां आकर सोने को ढूंढकर पैसा कमा रहें हैं।रिपोर्ट में एक महिला के द्वारा बताया गया है, की उन्होंने 15 मिनट की मेहनत से करीब 244 रुपये का सोना निकाल लिया था और वो महिला इस काम को करने में काफी खुश है।

भारत में भी एक ऐसी नदी है
थाईलैंड के साथ साथ भारत में भी एक ऐसी नदी है, जहां से सोना निकलता है। वहां की नदी की रेत में से सोना निकाला जा रहा है। यह नदी झारखंड के रत्नगर्भा में स्वर्ण रेखा के नाम से मशहूर नदी है। यह नदी झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कुछ इलाकों से होकर गुजरती है। स्वर्ण रेखा और उसकी सहायक नदी करकरी में सोने के कण पाए जाते हैं, जिन्हें लोग एकत्रित करते है।