पूर्व वीवीएन मिस इंडिया रह चुकी यूनिवर्स परी पासवान ने एक प्रोडक्शन हाउस पर जबरन उनका अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाया है।
परी का कहना है कि उनके ड्रिंक में कुछ मिलाकर उनका अश्लील वीडियो शूट किया गया। झारखंड की रहने वाली परी मॉडलिंग के लिए मुंबई आई थीं। वह पति के साथ विवाद के चलते भी खबरों में रह चुकी हैं।
बोलीं, बेहोशी में शूट हुआ वीडियो
शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के अश्लील केस में फंसने के बाद कई सनसनीखेज खुलासे हो रहे हैं। अब मॉडल परी पासवान ने मुंबई के एक प्रोडक्शन हाउस पर उनका अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि बेहोशी की हालत में उनका वीडियो शूट किया गया।
बाद में पता चला बन गया वीडियो
शीद पीपल की रिपोर्ट के मुताबिक, परी काम की तलाश में मुंबई आई थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके साथ यहीं यह घटना हुई।
उन्होंने मुंबई के एक प्रोडक्शन हाउस पर आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि उनका वीडियो बन गया है, इसकी जानकारी उन्हें बाद में हुई। तभी उन्होंने पुलिस को जानकारी दी।
पति को भिजवा चुकी हैं जेल
परी इससे पहले अपने ससुरालवालों के साथ विवाद के चलते खबरों में आ चुकी हैं। उन्होंने अपने पति और ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया था।
इसके बाद उनके पति नीरज पासवान को जेल जाना पड़ा था। परी ने 2019 में वीवीएन मिस इंडिया यूनिवर्स का ताज जीता था।
ससुरालवाले लगा चुके गंभीर आरोप
वहीं परी के ससुरालवाले भी उन पर गंभीर आरोप लगा चुके हैं। उनके मुताबिक, परी ने मुंबई में अश्लील फिल्म में काम किया है। वह मासूम लोगों को फंसाती हैं।
परी के पति नीरज के भाई चंदन का आरोप है कि परी दो बच्चों की मां है। वह पहले भी दो लड़कों से शादी कर चुकी हैं और उनके खिलाफ भी केस दर्ज करवाया है।