बॉलीवुड हमेशा चटपटी खबरों से घिरा होता है। आजकल सब सोशल मीडिया का सहारा लेते हैं अपनी बात लोगों के सामने रखने के लिए। आम आदमी से लेकर बड़े लोग हर कोई सोशल मीडिया का इस्तेमाल करता है।
वहीं दूसरी तरफ कुछ सितारे ऐसे भी हैं जिन्होने सोशल मीडिया से दूरी बना लिए हैं। उनमें से एक फातिमा सना शेख भी हैं जिन्होंने सोशल मीडिया से दूरी बना ली है।
उनके चाहने वाले भी हैरान है उनके इस फैसले से। उनके कई चाहने वाले उनके समर्थन में भी आए क्योंकि सबको अपनी जिंदगी अपनी तरह से जीने का हक है। वहीं कुछ चाहने वाले इस बात पर निराश भी हुए। वहीं दूसरी ओर फैंस उनकी निजी जिंदगी के बारे में जाने के लीए उत्सुक हैं। आज हम आपको उनकी जिंदगी से जुड़ा इतना बताने जा रहे हैं।
जब अभिनेत्री की लड़ाई एक लड़के से हो गई और बात हाथापाई पर आ गई और अभिनेत्री ने उस लड़के को पीट डाला। फातिमा ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने एक किस्सा बताया “एक बार जिम के बाद मैं रास्ते से जा रही थी। एक लड़का आय़ा और वो घूर रहा था, तो मैंने बोला- घूर क्या रहा है। उसने मुझसे कहा- घूरूंगा मेरी मर्जी। मैंने कहा- मार खानी है। वह बोला- हां मार”। उन्होंने आगे कहा कि बात बहुत बढ़ गई और मैंने उसे थप्पड़ मार दिया।
बाद में उस लड़के ने भी फातिमा को एक घूंसा मारा। उन्होंने कहा – मेरे थप्पड़ मारते ही उसने मुझे घूंसा मार दिया और मैं सड़क पर गिर गई। मैंने तुरंत ही पापा को कॉल किया और पूरी घटना के बारे में बताया। पापा तुरंत दो चार लोगों को अपने साथ लेकर मेरे पास पहुंचे मगर तब तक वह लड़का वहां से भाग चुका था। साल 2016 में आई फिल्म दंगल से फातिमा ने अपना डेब्यू किया था। जिसकी वजह से उन्हें उनकी पहचान मिली और लोगों ने उन्हें खूब पसंद किया।
इससे पहले फतिमा बाल कलाकार के रूप में बॉलीवुड में नजर आई थी। इंटरव्यू के दौरान फातिमा ने कास्टिंग काउच के मुद्दे पर भी बात की। उन्होंने कहा कि जब भी काम मांगने जाती थी तो कहा जाता था कि काम चाहिय तो सेक्स करना पड़ेगा। इसके अलावा रेफरेंस के वजह से उनके कई प्रोजेक्ट दूसरे को दे दिए गए।