हाल ही में शालिनी तलवार में अपने पति हनी सिंह के ऊपर कई आरोप लगाए थे। इन सब की सुनवाई 28 अगस्त को कोर्ट में हुई थी। और आप यह जानकर दंग रह जाएंगे कि उस दिन कोर्ट में क्या हुआ। 28 अगस्त को यह सुनवाई तीसहजारी कोर्ट मे हुई जहां शालिनी तलवार रो पड़ी अपनी आपबीती सुनाने वक्त।
रिपोर्ट की मानें तो शालिनी सुनवाई के वक्त जज के सामने रोने लगी। अपने शुरुआती दिनों में अश्लील गाने गा कर हनी सिंह ने सुर्खियां बटोरी थी। पर उसके बाद उन्होंने कई पंजाबी और हिंदी गाने भी गाए और रैप किया।
शालिनी हनी सिंह के साथ तब से है जब वह मशहूर नहीं थे पर जैसे-जैसे हनी सिंह मशहूर होने लगे उनके और उनकी बीवी शालिनी के रिश्तो में दरार आने लगे। बात अब यहां तक पहुंच गई है कि शालिनी तलवार अब हनी सिंग से तलाक चाहती हैं। शालिनी ने कहा कि उन्होंने हनी सिंह को अपने 10 साल दिए पर हनी सिंह ने उन्हें छोड़ दिया।
28 अगस्त की पूरी सुनवाई के दौरान हनी सिंह कोर्ट में मौजूद नहीं थें। हनी सिंह के वकील ने उन्हें व्यक्तिगत पेशी से छूट दिलवाई क्योंकि हनी सिंह असवसथ थे। हनी सिंह ने कोर्ट को आश्वासन दिया है कि अगली सुनवाई के वक्त वह जरूर उपस्थित होंगे। अदालत ने हनी सिंह को 3 सितंबर को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शालिनी ने अपने पेटिशन में यह दावा किया है कि हनी सिंह के दूसरों औरतों के साथ संबंध थे। एक बार तो खुद शालिनी ने उन्हें एक लड़की के साथ सेक्सुअल रिलेशनशिप में रंगे हाथों पकड़ा जब “ब्राउन रंग” गाने की शूटिंग हो रही थी। शालिनी ने अपने ससुराल वालों के द्वारा उन पर अत्याचार के खिलाफ सुरक्षा आदेश और अन्य मांग रखी है।
हनी सिंह ने शालिनी से 2011 में दिल्ली के गुरुद्वारे में शादी की थी। 2014 में आई एक रियलिटी शो “इंडिया रॉकस्टार्स” के दौरान हनी सिंह ने अपनी वाइफ को लोगों से इंट्रोड्यूस करवाया था।