दैनिक राशिफल – 10 मई 2021

दैनिक राशिफल आपके लिए बहुत जरुरी होता हैं आप आज के दिन में यदि कुछ निर्णय लेने वाले हैं आपको उसकी सकारात्मक ,नकारात्मक बातों का पता चलता हैं। और आप अपने प्रेम और स्वास्थ्य के बारे में जान सकते हैं।

मेष | Aries

(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

आज आपका मन खुश रहेगा जीवनसाथी के अच्छे व्यवहार से आप काफी खुश रहेंगे। प्रेम संबंध अच्छे रहेंगे। प्रिय से अपने दिल की बात कह सकते हैं। रुके कामों में सफलता मिल सकती है।आमदनी बढ़ेगी।पारिवारिक जरूरतों की पूर्ति होगी। आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। मित्रों का किसी महत्वपूर्ण कार्य में सहयोग मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 8

वृष | Taurus

(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

आज सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार में मन मुताबिक फायदा मिल सकता है।  नौकरी का माहौल आपके पक्ष में रहने वाला है। किसी बड़े कार्य की योजना बन सकती है। दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए। आप अपने कामकाज से संतुष्ट रहेंगे। आप परिवार के लोगों के साथ किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर बातचीत कर सकते हैं।

भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 5

मिथुन | Gemini

(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

व्यापार सामान्य चलेगा। आप अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव मत कीजिए।  नौकरी के क्षेत्र में सहकर्मियों से नोकझोंक होने की संभावना नजर आ रही है। कुछ जरूरी कामों में बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं, जिसको लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। आमदनी के अनुसार खर्च पर कंट्रोल रखना होगा अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 6

कर्क | Cancer

(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। लाभ के अवसर हाथ लग सकते हैं। घर का माहौल खुशहाल रहेगा। आज शुभ समाचार मिलने की संभावना है। आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापार में आप किसी भी प्रकार की जल्दीबाजी मत कीजिए अन्यथा नुकसान हो सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

भाग्यशाली रंग- गहरा पीला, भाग्यशाली अंक- 4

सिंह | Leo

(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

आज सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिलने की संभावना है।कामकाज की रुकावट दूर होगी। आमदनी सामान्य रहेगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति हो सकती है। परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। दूर संचार माध्यम से सुखद समाचार मिल सकता है।

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5

कन्या | Virgo

(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

आज प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। आप किसी सफल यात्रा पर जा सकते हैं। लेनदेन के कामों में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। घर की जरूरत की चीजों की खरीदारी करने की योजना बना सकते हैं। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे।

भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 8

तुला | Libra

(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

आज का दिन अच्छा रहेगा। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही मत कीजिए।   किसी पुरानी बीमारी को लेकर आप काफी परेशान रहेंगे। बच्चों की नकारात्मक गतिविधियों पर नजर रखें। आपकी छोटी सी गलती से समस्या बढ़ सकती है। व्यापार ठीक चलेगा। मित्रों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। आमदनी बनी रहेगी। आप कोई भी जोखिम उठाने का प्रयास ना करें।

भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 7

वृश्चिक | Scorpio

(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

वृश्चिक राशि वाले लोगों को आर्थिक लाभ मिलने के योग नजर आ रहे हैं। तरक्की के मार्ग खुलेंगे। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। किस्मत आपका पूरा साथ देगी। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को भारी मात्रा में लाभ मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। घर-परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 2

धनु | Sagittarius

(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

आज का दिन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी की सहायता मिलेगी। रुके कामों में सफलता मिल सकती है। आज आपका मन खुश रहेगा। मित्रों का किसी महत्वपूर्ण कार्य में सहयोग मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आमदनी बढ़ेगी। पारिवारिक जरूरतों की पूर्ति होगी। आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा।

भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 1

मकर | Capricorn

(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

 मकर राशि वाले लोगों का आज का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में रुतबा बढ़ेगा। बड़े अधिकारियों की मदद से आपका कोई महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है। धन प्राप्ति के योग नजर आ रहे हैं। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिलेगा। आमदनी के स्रोत बढ़ेंगे।

भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

कुंभ | Aquarius

(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

कुंभ राशि वाले लोगों के ऊपर कार्यभार अधिक रहेगा, जिससे शारीरिक थकान महसूस हो सकती है। कुछ खास लोगों से संपर्क बन सकते हैं, जो भविष्य में धन लाभ की स्थिति में सहयोग प्रदान कर सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6

मीन | Pisces

(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

मीन राशि वाले लोगों का आज का दिन थोड़ा चिंताजनक नजर आ रहा है। आप अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा किसी के साथ वाद-विवाद होने की संभावना नजर आ रही है। अधूरे कार्यों को पूरा करने में आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी परंतु सफलता अवश्य प्राप्त होगी। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

Leave a Reply

Your email address will not be published.