दैनिक राशिफल – 11 मई 2021

दैनिक राशिफल आपके लिए बहुत जरुरी होता हैं आप आज के दिन में यदि कुछ निर्णय लेने वाले हैं आपको उसकी सकारात्मक ,नकारात्मक बातों का पता चलता हैं। और आप अपने प्रेम और स्वास्थ्य के बारे में जान सकते हैं।

मेष | Aries

(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

आज आपको अपने व्यापार से कुछ नए लोगों से मिलना हो सकता है, जो भविष्य में आपके लिए फायदेमंद रहेंगे। बिजनेस कर रहे लोगों को आज कुछ यात्रा भी करनी पड़ सकती हैं। व्यापार में गति से आज आपके मन में हर्ष की भावना रहेगी और आपका दांपत्य जीवन भी आनंदमय रहेगा।

भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 8

वृष | Taurus

(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

आज आप परिवार के सदस्यों के साथ साथ समय व्यतीत करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको पहले जैसी अनुकूलता तो नहीं मिलेगी, फिर भी छोटे कार्य में सफलता मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज आपकी सेहत में कुछ गिरावट आ सकती है, इसलिए सतर्क रहें। यदि कोई परेशानी हो, तो डॉक्टर से सलाह अवश्य लें।

भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 5

मिथुन | Gemini

(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

सायंकाल का समय आज आप घर के कार्य में भाग लेने में व्यतीत करेंगे। आज आपको अपने लक्ष्य को प्राप्त कर आगे बढ़ना होगा और अपने रुके हुए कार्यों को पूरा करना होगा। ससुराल पक्ष से आज आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। आमदनी के अनुसार खर्च पर कंट्रोल रखना होगा अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 6

कर्क | Cancer

(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

आज दिन आरामदायक रहेगा। विद्यार्थी किसी प्रतियोगिता में भाग लेना चाहते हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। कार्य क्षेत्र में अधिक कार्यभार सौंपने पर आपसे आपके सहयोगी नाराज हो सकते हैं, इसलिए सावधान रहें। किसी मित्र की मदद करने से आज आपके मन को सुकून मिलेगा। सायंकाल का समय आज आपको किसी विद्वान से मिलने का अवसर प्राप्त हो सकता है।

भाग्यशाली रंग- गहरा पीला, भाग्यशाली अंक- 4

सिंह | Leo

(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

आज  परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। सायंकाल के समय पुराने मित्रों से मिलने से नई आशाओं का संचार होगा। आपके घर परिवार का माहौल शातिपूर्ण रहेगा। आज आपको अपने रुके हुए कार्य को पुरा करना होगा, नहीं तो भविष्य में आप को नुकसान हो सकता है। संतान के संबंधित आज कोई सूचना आपको प्राप्त हो सकती है, इससे मन में हर्ष होगा।

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5

कन्या | Virgo

(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए लिए निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। आज नौकरी में आपके ऊपर काम का बोझ बढ़ सकता है, लेकिन आप यदि मेहनत से कार्य करेंगे, तो सायंकाल तक आप सभी कार्य को समाप्त कर देंगे। आज आपके घर का वातावरण कुछ तनावपूर्ण हो सकता है। भाई व बहनों की समस्याएं आसानी से हल हो जाएगी।

भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 8

तुला | Libra

(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

व्यापारी वर्ग दैनिक कार्य के साथ कुछ नए कार्य में भी भाग्य आजमाएंगे, जिसमें सफलता भी मिलेगी। यदि आज कार्यक्षेत्र में कोई फैसला लेना हो, तो जल्दबाजी में ना लें, नहीं तो वह नुकसान दे सकता है। दाम्पत्य जीवन में यदि कोई तनाव चल रहा था, तो वह समाप्त होगा। सायंकाल के समय किसी धार्मिक स्थान की यात्रा के लिए भी जा सकते हैं, इससे मन को शांति मिलेगी।

भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 7

वृश्चिक | Scorpio

(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

वृश्चिक राशि वाले लोगों को आर्थिक लाभ मिलने के योग नजर आ रहे हैं। तरक्की के मार्ग खुलेंगे। कार्यक्षेत्र में आज आप अपने सीनियर्स से समय निकालने मे कामयाब रहेंगे। आज आपके पिताजी की सेहत मे कुछ गिरावट आ सकती है, इसलिए सावधान रहें। यदि ऐसा हो तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। सायंकाल का समय आप अपने परिवार के छोटे बच्चो के साथ खेल कूद मे व्यतीत करेंगे।

भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 2

धनु | Sagittarius

(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

आज किसी अधिकारी से कोई अनबन होती है, तो वह भविष्य में आपको नुकसान दे सकती है। इसलिए सतर्क रहें। राजनीतिक क्षेत्र में भी आज आपके मन के मुताबिक कार्य होंगे। यदि आज आपको अपने परिवार के सदस्यों को घुमाने लेकर जाएंगे तो उनके दिलों में जो कड़वाहट है, वह आज समाप्त होगी।

भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 1

मकर | Capricorn

(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

आपको व्यापार में किसी की सलाह की आवश्यकता होगी। यदि कोई सलाह लेनी हो, तो किसी अनुभवी व्यक्ति से लें। घर में यदि संपत्ति का कोई मामला चल रहा है, तो वह आज आपके पक्ष में होगा। व्यापार में आज किसी महिला मित्र के सहयोग से धन लाभ हो सकता है।

भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

कुंभ | Aquarius

(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

कुंभ राशि वाले लोगों के अपने जरुरी कार्य के लिए दूसरों से सहयोग लेने में सफल रहेंगे। सायंकाल के समय आप अपने मित्रों के साथ पास व दूर की यात्रा पर जा सकते हैं, लेकिन यात्रा पर जाते समय सावधानी बरतें क्योंकि आपकी प्रिय वस्तु खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है। आज का दिन आपके लिए कई महीनों में सफलतादायक रहेगा।

भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6

मीन | Pisces

(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

मीन राशि वाले लोगों का आज का दिन आपके लिए कुछ धीमी गति से शुरू होगा। व्यवसाय में भी आज यदि किसी डील को फाइनल करेंगे, तो भविष्य में आपको उसका भरपूर लाभ मिलेगा। आज क्रोध पर नियंत्रण रखें। यदि साझेदारी में कोई व्यापार चल रहा है, तो वह आज आपको भरपूर लाभ देगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आज आपको पूरे दिन मिलता रहेगा, लेकिन सायं काल के समय आपको कुछ थकान महसूस हो सकती है।

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

Leave a Reply

Your email address will not be published.