फिल्मों और राजनीति का पुराना साथ रहा है। आपने बहुत बार देखा होगा की बहुत से अभिनेता फिल्मी दुनिया से राजनीति में आए है या तो राजनेताओं से उनके निजी संबंध रहे है। इसी तरह बहुत से ऐसे अभिनेता है जिनके परिवार राजनीति में शामिल है लेकिन उन्होंने फिल्मी दुनिया में अपना करियर बनाया।
आज हम जानेंगे ऐसे ही अभिनेता के बारे में जो राजनीतिक परिवार से आते है।
1. रितेश देशमुख

हम जानते है की रितेश देशमुख कितने प्रतिभाशाली कलाकार है। वे एक दशक से भी अधिक समय से फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े है। उन्होंने ‘ग्रैंड मस्ती’, ‘ग्रेट ग्रैंड मस्ती’, ‘हाउसफुल 2’, ‘हाउसफुल 3’, ‘बैंगिस्तान’, ‘क्या सुपर कूल है हम’, ‘डबल धमाल’, ‘जाने कहा से आई है’, ‘अलादीन’, ‘अपना सपना मनी मनी’, और ‘एक था विलेन’, जैसी कई फिल्में की है।

मगर आपको बता दे की उनका संबंध फिल्म इंडस्ट्री से नहीं बल्कि राजनीति से है। वह महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री विलासराय देशमुख के बेटे है। उनके भाई भरतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के साथ जुड़े हुए है।
2. सोनाक्षी सिन्हा

सोनाक्षी ने अपने करियर की शुरुआत एक कॉस्टयूम डिजाइनर के रूप में की थी मगर उन्हे प्रसिद्धि तब मिली जब उन्होंने अभिनय की दुनिया में फिल्म दबंग से कदम रखा था। इस फिल्म ने नए रिकॉर्ड बनाए और खुब कमाई की। वह अब तक कई बेहतरीन फिल्मों में नजर आ चुकी है।

उनकी बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान है। इसके अलावा, वह अभिनेता से राजनेता बने शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी के रूप में भी जानी जाती है। उनकी माँ पूनम सिन्हा भी समाजवादी पार्टी की राजनीतिज्ञ है। तथा सोनाक्षी के एक भाई लव सिन्हा भी पिता की तरह कांग्रेस के राजनेता है।
3. आयुष शर्मा

आयुष शर्मा सलमान खान के साले, सलमान की बहन अर्पिता खान के पति है। उन्होंने फिल्म लवयात्री से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। बता दे की आयुष हिमाचल प्रदेश के एक बेहद प्रभावशाली राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखते है। उनके दादा सुख राम शर्मा, एक प्रसिद्ध INC नेता थे, जिन्हें हिमाचल प्रदेश मे दूरसंचार क्रांति लाने के लिए जाना जाता है। आयुष के पिता अनिल शर्मा हिमाचल प्रदेश से भाजपा के उम्मीदवार है।

4. अरुणोदय सिंह

अरुणोदय सिंह जाने-माने अभिनेता है। उन्हें वेब सीरीज अपहरण में अपने अभिनय के लिए काफी सराहना मिली। इसके अलावा, अरुणोदय जिस्म 2, ये साली जिंदगी मोहनजोदारों, मैं तेरा हीरो, जैसी फिल्मों में सहायक भूमिका निभाने के लिए जाने जाते है। मगर उनका संबंध मध्य प्रदेश के सबसे महत्वपूर्ण नेताओं के परिवार से है। उनके दादा अर्जुन सिंह भारतीय राजनीति में एक बड़ा नाम थे और वे मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भी थे।
5. संजय दत्त

संजय दत्त फिल्मी जगत का एक जाना माना नाम है। पिता सुनील दत्त और उनकी माँ नरगिस दत्त की तरह ही संजय फिल्म इंडस्ट्री में एक बहुत बड़ा नाम है। लेकिन सुनील दत्त भी अभिनेता से राजनेता बनने वाले नाम है। संजय दत्त की बहन प्रिया दत्त भी अपने पिता की तरह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का प्रतिनिधित्व करती है।

6. अक्षय खन्ना

अक्षय खन्ना बॉलीवुड अभिनेता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्म हिमालय पुत्र से की थी। इसके अलावा, उन्हें दिवंगत अभिनेता और राजनेता विनोद खन्ना के बेटे के रूप में भी जाना जाता है, जो भाजपा के पूर्व सांसद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.