दैनिक राशिफल – 12 मई 2021
दैनिक राशिफल आपके लिए बहुत जरुरी होता हैं आप आज के दिन में यदि कुछ निर्णय लेने वाले हैं आपको उसकी सकारात्मक ,नकारात्मक बातों का पता चलता हैं। और आप अपने प्रेम और स्वास्थ्य के बारे में जान सकते हैं।
मेष | Aries
(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)
आज मन में प्रसन्नता रहेगी। आज कोई ऐसी बात बोल दे, जिससे आपका मन दुखी हो, लेकिन व्यवसाय की उन्नति देखकर आपका मन खुशी होगा। आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 8
वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)
आज आप अपने पड़ोसी की मदद के लिए आगे आएंगे। बुजुर्गों से सलाह अवश्य लें। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। आप आज अपने घर परिवार में किसी सदस्य के भविष्य से संबंधित कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। यदि आज ऐसा हो, तो उसमें अपने परिवार के यदि लंबे समय से आपसे कुछ कार्य रुके हुए थे, तो पूरे हो सकते हैं।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 5
मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)
आज आपको किसी जरूरी कार्य पर धन खर्च करना पड़ सकता है। आज आप खरीदारी करने आप परिवार के साथ बाहर जा सकते हैं। आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को आज प्रमोशन हो सकता है, उसके लिए आपको अपने अधिकारियों को प्रसन्न रखना होगा। समाज में लोगों के बीच आज आपको मान सम्मान प्राप्त हो सकता है।
भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 6
कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)
प्रेम जीवन में आज नयी ऊर्जा का संचार होगा। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में आज कमी आ सकते हैं। यदि ऐसा होता है, तो तुरंत डाक्टर से परामर्श अवश्य लें, इसमें कुछ धन भी व्यय होगा। आज दोपहर के बाद आप एक नई ऊर्जा महसूस करेंगे, जिससे आप अपने सभी रूके हुए कार्यों को पूरा करेंगे। यदि ऐसा नहीं किया, तो भविष्य में आप परेशान हो सकते हैं। विवाह योग्य जातकों के लिए आज उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे।
भाग्यशाली रंग- गहरा पीला, भाग्यशाली अंक- 4
सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)
आज किसी संपत्ति में निवेश करने का मन बना रहे हैं, तो उसके लिए भी दिन उत्तम रहेगा। आज का दिन आपके लिए सम्मान प्राप्ति का रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। यदि आपका कोई सरकारी कार्य रहे लंबे समय से लटका हुआ था, तो वह आज पूरा हो सकता है और संतान के भविष्य से संबंधित फैसला आज आप ले सकते हैं। विद्यार्थियों को आज गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त होगा।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5
कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)
आज आप अपने व्यापार के लिए कुछ पास व दूर की यात्राएं भी कर सकते हैं। यदि संतान के विवाह मे कोई बाधा आ रही थी, तो वह आज समाप्त होगी। उत्तम अवसर प्राप्त होंगे। आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा और आपका मूड भी अच्छा रहेगा। यदि आज आप कोई लोन लेना चाहते हैं, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 8
तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)
जीवन साथी के लिए आज कोई उपहार खरीद सकते हैं। सायंकाल का समय आज आप किसी मंगलिक कार्यक्रम मे सम्मिलित हो सकते हैं। कारोबार से संबंधित कोई लिखा पड़ी करनी पड़े, तो उसके जरूरी दस्तावेज अवश्य चेक करें। बिजनेस कर रहे लोगों को आज अपने पिताजी की सलाह की आवश्यकता होगी।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 7
वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)
आज कोई कार्य आपकी सोच के विपरीत हो सकता है। कोई व्यक्ति जिस पर आप भरोसा करते हैं, वह आपको धोखा दे सकता है। संतान को अच्छे कार्य करते देख आज मन में प्रसन्नता रहेगी। दान-पुण्य के कार्यों पर भी आज आप कुछ धन व्यय करेंगे। अपनी आय और व्यय दोनों में संतुलन बना कर रखना होगा।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 2
धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)
आज दिन भर व्यापार में लाभ के अवसर मिलते रहेंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज आप परिवार के सदस्यों की आवश्यकता की पूर्ति करने में सफल रहेंगे। नौकरी करने वाले जातकों को आज कुछ तनाव महसूस होगा, जिससे वह अपने क्रोध पर काबू रखने में नाकामयाब रहेंगे। यदि ऐसा हुआ, तो आपके अधिकारी आज आपसे नाराज हो सकते हैं।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 1
मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)
आज का दिन आपके लिए कुछ मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज का दिन में कुछ जानकारी हासिल करने वाला रहेगा, जो आपकी बौद्धिक क्षमता को बढ़ाने वाला होगा। किसी बड़े लाभ की आशा में आज दिन सार्थक नजर आएगा। राजनीतिक कार्यों में भी आज बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5
कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)
आज आप कुछ आपको सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, इसमें कुछ धन भी व्यय करेंगे। सायंकाल का समय आप आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।आज का दिन आप की उन्नति के नए-नए मार्ग खोलेगा और आपके व्यापार में यदि कोई डील लटकी थी, तो आज पूरी हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6
मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)
आज दोपहर तक बहुत से काम एक साथ आपके सामने आएंगे, लेकिन आपको कुछ जरूरी कामों को पूरा करना होगा, नहीं तो वह भी अधूरे रह जाएंगे। आज आप अपने व्यापार के लिए किसी वरिष्ठ सदस्यों से सलाह ले सकते हैं, जो आपके व्यापार के लिए उत्तम रहेगी। आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहेगा।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9