बॉलीवुड सितारे हमेशा से ही अपनी खूबसूरती और शानदार लाइफस्टाइल के लिए मशहूर है। बता दे की, इन सितारों का आशियाना भी उतना ही खूबसूरत और बेहद आलीशान होता है वहीं दूसरी तरफ कुछ ऐसे भी सितारे हैं जिनकी कमाई करोड़ों में होती है। मगर बावजूद इसके इन सितारों ने अब तक अपना खुद का घर नहीं खरीदा है।वे लाखों रुपए खर्च करके किराए के मकान में रह रहे हैं। आज हम आपको इंडस्ट्री के कुछ ऐसे ही सितारों के बारे में बताने जा रहे है।

1. कैटरीना कैफ

इस लिस्ट में पहला नाम है बॉलीवुड की सुपरस्टार कैटरीना कैफ का। कैटरीना आज के समय की सबसे सफल एक्ट्रेसेस में से एक हैं। बेहद कम समय में उन्होंने अपने अदाकारी और खूबसूरती से लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाई है।

मगर बता दें कि फिल्म से तकदीरे कमाई करने के बावजूद भी कैटरीना कैफ ने अब तक मुंबई में अपना घर नहीं खरीदा है। वह बांद्रा के पाली नाका में स्थित एक फ्लैट में किराए पर रहती है।

2. ऋतिक रोशन

बॉलीवुड के डांसिंग सुपरस्टार ऋतिक रोशन इंडस्ट्री के सफल और सबसे महंगे अभिनेता के रूप में जाने जाते हैं। ऋतिक रोशन एक फिल्म के लिए करोड़ों का फीस लेते हैं। पर फिर भी उन्होंने अब तक मुंबई में अपना घर नहीं खरीदा है। वह मुंबई के जुहू स्थित एक फ्लैट में रेंट पर रहते हैं और हर महीने करीब 8 लाख रुपये रेंट भी देते हैं।

3. अदिति राव हैदरी

बॉलीवुड एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। बता दे की, अदिति राव हैदरी एक शाही परिवार से भी ताल्लुक रखती है। पर इसके बावजूद भी अदिति में अब तक अपना घर नहीं खरीदा है। वे मुंबई के एक फ्लैट में रेंट पर रहती है।

4. परिणीति चोपड़ा

बॉलीवुड की बेहद खूबसूरत और टैलेंटेड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। बॉलीवुड की सफल और हाईएस्ट पैड एक्ट्रेस होने के बाद भी उन्होंने अब तक मुंबई में अपना घर नहीं खरीदा है। बता दे की, परिणीति वर्सोवा में स्थित एक घर में रेंट पर रहती है।

5. प्रभु देवा

बॉलीवुड और साउथ के जाने-माने निर्देशक और कोरियोग्राफर प्रभु देवा भी इस लिस्ट में आते हैं। उन्होंने अब तक मुंबई में अपना खुद का घर नहीं खरीदा है। प्रभु देवा मुंबई में एक घर में किराए पर रहते हैं और हर महीने लाखों रुपए रेंट भी भरते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.