वास्तु के अनुसार ही हमें अपने जीवन में कई कार्य को वास्तु के मुताबिक ही करना चाहिए जिससे हमें कयी तरह से फायदे होते हैं। जो हमारे लिए बहुत ही जरूरी होते हैं। आइए हम जानें फेंगशुई व के अनुसार हमारे लिए कौन कौन से पेड़ पौधे कारगर या किफायती नहीं होते हैं।
पेड़-पौधों से ही पृथ्वी पर जीवन है। इनसे हमें प्राणवायु ( आक्सीजन) मिलती हैं। जो जीवन एक प्रतीक हैं, इसके साथ ही वास्तु में पेड़-पौधों का बहुत महत्व माना जाता है। घर के आस-पास पेड़-पौधे न सिर्फ वातावरण में ऑक्सीजन के स्तर को बनाए रखने में तो मदद करते ही हैं, साथ ही कुछ ऐसे पेड़-पौधे भी होते हैं जो घर में सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने में भी सहायक होते हैं।
कुछ पेड़-पौधों का सीधा संबंध ग्रहों के शुभ और अशुभ प्रभावो से भी होता है। वास्तु में जिस प्रकार से सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देने वाले पौधों के बारे में बताया गया है, उसी तरह से कुछ ऐसे पेड़ भी होते हैं ।जिन्हें घर में नहीं लगाना चाहिए। इन्हें घर में लगाने से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है जिससे धन संबंधी समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है।
आइए जानते हैं कि कौन से पेड़ घर के अंदर नहीं लगाने चाहिए। आइए जानें उनसे जुड़े तथ्य ।
1. बेर का कंटीला पेड
कई लोगों के घर या प्लाट में भी बेर का पेड़ लगा होता है क्योंकि बेर का फल खाने में बहुत स्वादिष्ट होता है, इसलिए लोग इसे लगा रहने देते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि घर में बेरी पेड़ लगा होना आपके जीवन में कई बड़ी परेशानियां लेकर आता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में कांटेदार पेड़ पौधे नहीं लगाने चाहिए और बेर के पेड़ में कांटे लगे होते हैं। इस कारण यह पेड़ नकारात्मक प्रभाव वाला होता है। यह पेड़ लगाने से घर में आर्थिक तंगी आती है।

2. इमली का पेड़
वास्तु के अनुसार इमली का पेड़ नकारात्मक प्रभाव छोड़ने वाला होता है। इसलिए घर के अंदर भूलकर भी कभी इमली का पेड़ नहीं लगाना चाहिए। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। घर में इमली का पेड़ लगा होने से घर में रहने वाले लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है। माना जाता है कि इमली का पेड़ लगा होने से नकारात्मक शक्तियों । का होना और बुरी नजर लगने का खतरा या भय होता हैं।

3. पीपल का वृक्ष
वैसे तो घर में लोग पीपल का पेड़ नहीं लगाते हैं, लेकिन कई बार बारिश के मौसम में घर में अचानक पीपल का पेड़ उग जाता है, जिसे कई बार लोग लगा रहने देते हैं लेकिन यह सही नहीं होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार पीपल के पेड़ को घर में भूलकर भी नहीं लगाना चाहिए। इससे आपको धन हानि होती है। यदि आपके घर में पीपल का पेड़ उग गया है तो उसे काटना नहीं चाहिए बल्कि इसे ले जाकर मंदिर में या फिर किसी पवित्र स्थान पर लगा देना चाहिए।

4. मदार का पौधा
कुछ लोगों के घर में मदार का पौधा लगा होता है लेकिन वास्तु के अनुसार इसे घर में नहीं लगाना चाहिए क्योंकि वास्तु में ऐसा माना जाता है कि जिन पौधों से दूध जैसा पदार्थ या द्रव्य निकलता है वे पौधे नकारात्मक ऊर्जा को का प्रतीक होते हैं।

5. खजूर का पेड़
कुछ लोग अपने घर में सजावटी पेड़ के तौर पर घर में खजूर का पेड़ लगा लेते हैं लेकिन खजूर के पेड़ कभी को घर के अंदर नहीं लगाना चाहिए। माना जाता है कि इसको घर में लगाने से आर्थिक तंगी होने लगती है साथ ही परिवार के सदस्यों की तरक्की भी रुक जाती है। और घर के सदस्य बिमार भी रहते हैं।

तो आज हमने वास्तु शास्त्र के अनुसार किन पांच व नकारात्मक ऊर्जा वाले पेड़ व पौधों के विषय में जानकारी प्राप्त की जिससे हमें कुछ नये वास्तु शास्त्र के ज्ञान प्राप्त हुए।।।