आज तक हम यह सुनते आ रहे थे कि कोरोना वायरस जो इंसानों से इंसानों में फैलता हैं। देश में पहली बार ऐसी खबर आ रही है की कोरोना जानवरों में भी फेल रहा हैं। हैदराबाद जू में शेरों में कोरोनावायरस के लक्षण देखने के बाद उनका RT-PCR टेस्ट कराया गया। जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
देश में पहली बार ऐसा है हुआ है जब जानवरों में RT-PCR टेस्ट पॉजिटिव है। हैदराबाद की नेहरू जूलॉजिकल पार्क मैं यह मामला सामने आया।
सबसे पहले जो कर्मचारी जू में काम करते थे। उन्होंने यह नोटिस किया कि कुछ दिनों से शेरों में सर्दी जुखाम हैं और नाक बह रही है। साथ ही उनके भूख में भी कमी हो गई थी। जू कर्मियों के हिसाब से वहा काम करने वाले लोगों ने 24 अप्रैल से नोटिस किया था।

29 अप्रैल को यह सूचना जू के प्रशासन को दी गई थी। उसके बाद जू प्रशासन ने उनका आरटी पीसीआर टेस्ट कराने का निर्णय लिया। और वहां पर 8 शेरों की RT PCR रिर्पोट पॉजिटिव आई है।
पॉजिटिव शेरो में 4 मादा तथा 4 नर हैं
प्रशासन के अनुसार नेहरू जूलॉजिकल पार्क में कुल 12 एशियाई ही शेर हैं। उनमें से 4 नर और 4 मादा पॉजिटिव हैं। जू के डायरेक्टर का यह कहना है उन्हें आधिकारिक तौर पर इस बात की कोई पुष्टि नहीं है कि जू के शेरो की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उनके अनुसार नेहरू जूलॉजिकल पार्क में सभी एशियाई शेर स्वस्थ हैं।

फिलहाल सभी शेरों की सैंपल रिपोर्ट को लैब में भेजा गया है। और यह जानने की कोशिश की जा रही है कि शेरो तक वायरस कैसे पहुंचा है। वायरस का यह कौन सा स्ट्रेन हो सकता है। साथी यह भी जानने की कोशिश की जा रही है कि वायरस जू तक कैसे पहुंचा।

प्रशासन के हिसाब से जू घनी आबादी क्षेत्र में बसा हुआ है। ऐसे में हवा के जरिए वायरस के फैलने की ज्यादा असर है। इससे पहले अमेरिका में भी ऐसे के सामने आए हैं। जहां पर कुछ 8 टाइगर और शेर कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद हम हॉनकोंग भी कुत्ते और बिल्लियों में भी संक्रमण पाया गया था।