दैनिक राशिफल – 09 मई 2021

दैनिक राशिफल आपके लिए बहुत जरुरी होता हैं आप आज के दिन में यदि कुछ निर्णय लेने वाले हैं आपको उसकी सकारात्मक ,नकारात्मक बातों का पता चलता हैं। और आप अपने प्रेम और स्वास्थ्य के बारे में जान सकते हैं।

मेष | Aries

(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

आप अपने जीवनसाथी के लिए समय निकाल कामयाब रहेंगे। आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। आज यदि आपको किसी आर्थिक सहायता की जरूरत होगी, तो दोस्त व रिश्तेदार मदद के लिए आगे आएंगे।  कार्यक्षेत्र में आज आपका दिन व्यस्तता भरा रहेगा, आज का समय आप अपने मित्रों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।

भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 8

वृष | Taurus

(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

आज का दिन नौकरी से जुड़ी समस्याओं को हल करने में व्यतीत हो सकता है। नौकरी में आज आपको पदोन्नति का समाचार सुनने को मिलेगा। आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। विद्यार्थियों को आज किसी प्रतियोगिता में सफलता मिलने का समाचार सुनने को मिलेगा, यदि आप कोई व्यवसाय करते हैं, तो उसमें आज आपको अधिक मेहनत की आवश्यकता होगी।

मिथुन | Gemini

(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

आज दूसरों के इमोशंस को पहचान करके उनके अनुसार चलना होगा, तो आपको आत्म संतोष होगा। कार्यक्षेत्र में भी आजाद टीम के जरिए किसी कठिन समस्या का समाधान निकालने में कामयाब रहेंगे। सायंकाल का आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ भविष्य की योजना बनाने में व्यतीत करेंगे। नौकरी से जुड़े जातकों को आज अपने अधिकारियों से कोई भी अनबन नहीं करनी है, नहीं तो उसका भविष्य में उनको नुकसान हो सकता है।

कर्क | Cancer

(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भी कुछ धन व्यय करेंगे। आज परिवार के सदस्यों के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करेंगे। आज का दिन आपको व्यापार में आने वाली लाभ की योजनाएं पर ध्यान देने का होगा,  आज आज आपको अपनी माता जी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा।

भाग्यशाली रंग- गहरा पीला, भाग्यशाली अंक- 4

सिंह | Leo

(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहेगा। आज आपको हर कार्य में जीवन साथी के सहयोग की आवश्यकता होगी। ससुराल पक्ष से आज आपको उपहार व मान सम्मान मिलता दिख रहा है। किसी वाद विवाद या बहसबाजी मे आपको जीत मिल सकती है। परिवार में आपका दिन सुखमय रहेगा। सायंकाल का समय आप अपने माता-पिता की सेवा में व्यतीत करेगे।

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5

कन्या | Virgo

(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

आज आप अपने जीवनसाथी को कहीं घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं और उनके लिए कुछ उपहार भी खरीद सकते हैं, इसमें कुछ धन भी व्यय होगा।  आज के दिन आपकी उन्नति के नए-नए मार्ग खुलेगा। आज आपके ऊपर कुछ जिम्मेदारियां निभाने का दायित्व आ सकता है।

तुला | Libra

(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

आज आप कुछ नई योजनाएं बनाएंगे, जिसमें जीवन साथी का आपको भरपूर सहयोग मिलेगा।  प्रेम जीवन में नई ऊर्जा का संचार होगा। आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। आज आप अपनी पुरानी देनदारी चुकाने में कामयाब रहेंगे,  आज आप जरूरी सामान खरीदने के लिए धन भी व्यय करेंगे, लेकिन आपको अपनी जेब का ख्याल रखना होगा, नहीं तो भविष्य में आप की आर्थिक स्थिति पर संकट मंडरा सकता है।

भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 7

वृश्चिक | Scorpio

(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

आज का दिन व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। यदि आप साझेदारी में कोई व्यापार करते हैं, तो वह आज आपको अत्यंत लाभ देगा। आज किसी से पैसे का लेनदेन करना पड़े, तो सोच समझकर करें। आज आपके व्यापार में कोई नई डील फाइनल हो सकती है,  सायंकाल का समय आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।

भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 8

धनु | Sagittarius

(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आपको अपने कार्य क्षेत्र यानी ऑफिस में कुछ नए अधिकार दिए जा सकते हैं, जिनके लिए आपको अधिक परिश्रम की आवश्यकता होगी, तभी वह पूरे हो सकेंगे। आज आप घरेलू वस्तुओं की खरीदारी में कुछ धन व्यय करेंगे।

भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 1

मकर | Capricorn

(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

आज आप अपने दांपत्य जीवन में यदि कोई तनाव चल रहा था, तो वह आज समाप्त होगा और जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी से जुड़े जातकों को आज प्रमोशन या सैलरी बढ़ने की उम्मीद है, इस दौरान आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा अन्यथा यह आपके बनते हुए कामों को बिगाड़ कर रख देगा। आज का दिन आपके लिए एक नई ऊर्जा लेकर आएगा। उससे आप की कार्य क्षमता बढ़ी हुई रहेगी

भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

कुंभ | Aquarius

(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

आज आप व्यापार के लिए  अपने कुछ लक्ष्य को प्राप्त करने में भी सफल हो सकते हैं, आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। यदि आपके व्यापार की बात करें, तो आज आपको एक नई तरह की चुनौती का सामना करना पड़ सकता है, परिवार में बातचीत करते समय आज आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा, नहीं तो रिश्तों में दरार पड़ सकती है।

भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6

मीन | Pisces

(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आज आप अपने आप में ही मस्त रहेंगे। किसी की कोई परवाह ही नहीं करेंगे, इसलिए आपके शत्रु भी आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन वह आपका कुछ भी नहीं बिगाड़ पाएंगे। जमीन जायदाद से संबंधित मामलों में आजाद आपको लाभ हो सकता है।

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

Leave a Reply

Your email address will not be published.