आखिर कौन इंसान करोड़पति नही बनना चाहता। और इंसान इस चीज के लिए बहुत मेहनत भी करता है। एक इंसान बहुत ही मेहनत और लगन से एक बड़ा आदमी बनता है। ऐसा माना जाता है कि मेहनत और किस्मत साथ होने पर ही इंसान अपने जीवन में एक कामयाब शख्स बनता है।

भारत में लगभग हर दूसरा आदमी करोड़पति बनने का सपना जरूर ही देखता है। और वो हर व्यक्ति इस आस में जरूर ही रहता है की वो एक ना एक दिन करोड़पति जरूर बनेगा। कभी-कभी बिना मेहनत के भी अगर किस्मत के चार चांद लगे हो तो इंसान कुछ किए बगैर ही करोड़पति बन जाता है।

ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहां एक शख्स छोटी सी गलती के कारण करोड़पति बन गया। युवक एक दो नहीं बल्कि 15 करोड़ का मालिक बन गया।

ट्रक में हवा भरवाने के लिए रुका और लग गई लॉटरी

असल में ये मामला अमेरिका के मिशीगन का है। जहां एक शख्स अपने ट्रक में हवा भरने के लिए रुका था और उसके हाथ 15 करोड़ की लॉटरी लग गई। अमेरिका के मिशिगन के रहने वाले इस शख्स ने अपनी पत्नी के साथ कहीं जाने का प्लान बनाया और इसके बाद रास्ते में अपने ट्रक में हवा भरने के लिए रुक गया।

वह मिशीगन के ईस्ट पॉइंट में एक पेट्रोल पंप पर रुका जहां एयर मशीन में पैसे डालने के लिए क्लर्क के पास गया। क्लर्क ने उस शख्स को $10 के सात स्क्रैच ऑफ टिकट दिए। टिकट लेने के बाद क्लर्क को पता लगा कि उसने एक गलती कर दी और शख्स को $10 की टिकट की बजाय $20 की लॉटरी का टिकट दे दिया।

लॉटरी जीतकर बन गया 15 करोड़ का मालिक

ट्रक के ड्राइवर ने मीडिया को बताया कि जब क्लर्क ने उसे गलती से $10 की बजाय $20 की लॉटरी का टिकट दे दिया तो उसने वापस लेने के लिए भी कहा। लेकिन मैंने वह टिकट उसे वापस नहीं दिया और अपने साथ लेकर चला गया। क्लर्क ने अपने हाथों से वह टिकट गवा दिया। और इसके बाद जब कुछ दिनों में उस $20 की खरीदी भी लॉटरी के परिणाम घोषित हुए हैं तो वह ड्राइवर है काफी खुश हो गया क्योंकि इस लॉटरी में वह ₹150000000 जीत चुका था।

जो टिकट उसने गलती से हासिल किया था उस टिकट ने उसे रातो रात करोड़पति बना दिया। ड्राइवर ने बताया कि लॉटरी में जीते इन पैसों से मैंने एक घर खरीदा है जो कि काफी लंबे समय से मेरा सपना था। वह सपना मेरी एक छोटी सी गलती से साकार हो पाया।

इसलिए हमेशा कहा जाता है कि समय बदलते कभी देर नहीं लगती। इंसान को अपनी किस्मत के भरोसे नहीं बैठना चाहिए उसे लगातार मेहनत करते रहना चाहिए। कभी ना कभी मैं इंसान की किस्मत जरूर बदलती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.