रवि किशन एक बहुत ही मंझे हुए कलाकार के साथ साथ एक नेता भी है। रवि किशन का सफर अभिनेता से नेता तक बहुत ही शानदार रहा है। रवि किशन ने अपने अभिनय से सबके दिलों पर राज किया है।
भोजपुरी फिल्मों में काम करने के साथ साथ रवि किशन ने बहुत सारी साउथ की फिल्मों में भी काम किया है और अपना परचम लहराया है। आज हम आपको रवि किशन की प्रेम कहानी के बारे में कुछ ऐसा बताएंगे जिसे सुनने के बाद आपके होश जरूर उड़ जायेंगे।
यूं तो रवि किशन का नाम काफी अभिनेत्रियों के साथ जोड़ा गया है, लेकिन रही किशन ने अपनी क्लासमेट के साथ शादी की है। जी हां, सही सुना आपने! रवि किशन में अपनी बीवी को पहली बार 11 क्लास में देखा था। और तभी तय कर लिया की शादी तो इनसे ही करनी है।
रवि किशन की बीवी का नाम प्रीति है। रवि किशन बॉलीवुड इंडस्ट्री से जितना जुड़े हुए है, उतना ही उनकी बीवी बॉलीवुड इंडस्ट्री से अलग है।
प्रीति किशन भले ही लाइमलाइट में नहीं रहती, मगर वो दिखने में किसी अभिनेत्री से कम नहीं है। रवि किशन और उनकी पत्नी प्रीति के बीच बहुत प्यार है। यहां तक की रवि किशन ने अपने फोन के वॉलपेपर पर भी अपनी पत्नी की तस्वीर लगा रखी है।
इतना ही नहीं, रवि किशन अपनी पत्नी प्रीति के पैर भी छूते है, और उन्हें बिलकुल किसी देवी की तरह मानते है। दोनो की शादी के 25 साल हो चुके है। और दोनो के 4 बच्चे भी है, जिसमे 3 लड़की और एक लड़का है।
रवि किशन ने एक इंटरव्यू में कहा था की, वो अपनी पत्नी से बहुत प्यार करते है। उन्हे अपनी पत्नी में भगवान नजर आते है। रवि किशन अपने बच्चे, पत्नी, और माता पिता से बहुत प्यार करते हैं। और इनका जीवन बहुत ही खुशहाल है।