आज भी भारत मे बिना शादी के गर्भवती होने और बच्चे को जन्म देने को गलत माना जाता है। मगर फिल्म जगत ने ऐसी रूढ़िवादी सोच को तोड़ा है। आइए जानते है, वे कौन-कौन सी अभिनेत्री है, जो शादी से पहले हो गई थी प्रग्नेंट।
इस लिस्ट मे सबसे पहला नाम आता है बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला का। बता दे की अर्जुन की गर्लफ्रेंड ने हाल मे ही एक बच्चे को जन्म दिया है। अर्जुन और गैब्रिएला अब तक शादी के बंधन में नहीं बंधे है।
बॉलीवुड की प्रथम महिला सुपरस्टार श्रीदेवी के बारे में भी कहा जाता है की वे शादी से पहले प्रेग्नेंट हो गई थी। उनकी दो बेटियां है जाह्नवी और खुशी।
बता दे की कोंकणा सैन शर्मा ने अचानक शादी कर ली थी। वे अपने बॉयफ्रेंड रणबीर शौरी के साथ शादी के बंधन में बंधी। उनके बारे में कहा जाता है कि उनके अचानक शादी करने की वजह उनकी प्रेगनेंसी थी।
परदेस जैसी सुपरहिट मूवी से प्रसिद्ध हुई अभिनेत्री महिमा चौधरी के बारे में कहा जाता है की वे शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थी। उन्होंने बॉबी मुखर्जी से शादी की। उनकी बेटी का नाम अरियाना चौधरी है।
भारत के प्रसिद्ध सितार वादक रवि शंकर की बेटी अनुष्का शंकर के बारे में भी कहा जाता है की वे शादी से पूर्व ही गर्भवती थी।
बॉलीवुड की अभिनेत्री सेलीना जेटली ने वर्ष 2011 में पीटर हाग से शादी की थी। ऐसा कहा जाता है की अभिनेत्री शादी से पहले प्रेग्नेंट थी।
प्रसिद्ध सॉउथ इंडियन एक्टर कमल हसन की पत्नी अभिनेत्री सारिका के बारे में कहा जाता है की वे शादी से पूर्व प्रेग्नेंट थी। उनकी दो बेटियां है श्रुति हासन और अक्षरा हासन। बता दे की सारिका की दोनों बेटियां मशहूर अभिनेत्रियां है।
वेस्टइंडीज के क्रिकेटर सर विवियन रिचर्ड्स की बॉलीवुड अभिनेत्री नीना गुप्ता से मुलाकात हुई उसी दौरान दोनों के संबंध बने और वर्ष 1989 में नीना गुप्ता प्रेग्नेंट हो गई।
उस समय उन्हें बच्चे को जन्म देने के लिए समाज और परिवार से काफी संघर्ष करना पड़ा। उन्होंने बेटी मसाबा को जन्म दिया।
मसाबा अपने पिता रिचर्ड्स के बेहद करीब है मगर उनके पालन-पोषण का जिम्मा नीना गुप्ता ने ही उठाया। नीना ने साल 2008 में दिल्ली के बिजनेसमैन विवेक मेहरा से शादी की।