शिल्पा शेट्टी और बिजनेस मेन राज कुंद्रा, इंडस्ट्री के प्रचलित कपल हैं। हालही में, राज की पहली पत्नी कविता ने शिल्पा पर उनकी शादी तोड़ने के आरोप लगाए हैं, जिन्हें राज ने पूरी तरह खण्डित कर, खुद कविता को शादी टूटने का जिम्मेदार ठहराया हैं। राज ने बताया कि, कविता की उनके बहनोई के साथ करीबी संबंध थे, जिसके चलते उनकी शादी में दिक्कतें आई।

शिल्पा पर से तो राज और कविता की शादी तोड़ने का आरोप हट गया, पर बॉलीवुड में ऐसी और भी अभिनेत्रियां हैं, जिनपर अपने पति के बसे बसाए घर तोड़ने के आरोप हैं। जानिये कौन हैं वे 6 अदाकारा?

1. स्मिता पाटिल


स्मिता पाटिल अपने समय की बहुत मशहूर अभिनेत्री हैं, जिनके चाहने वालों की बहुत लम्बी कतार हैं। स्मिता ने अभिनेता राज बब्बर से शादी की। जिसके चलते राज की 1975 में हुई अपनी पहली पत्नी नादिरा से शादी टुट गई। हालाकि शादी के कुछ सालों बाद ही प्रेगनेन्सी में कॉम्पलीकेशन के कारण स्मिता की मृत्यु हो गई। इसके बाद राज फिर नादिरा बब्बर के साथ रहने लगे थे। खबरों के मुताबिक राज के अपने और स्मिता के बेटे से संबंध कुछ अच्छे नहीं हैं।

2. हेमा मालिनी


हेमा मालिनी और धर्मेन्द्र की जोड़ी रील और रियल लाइफ में लोगों ने बहुत पसंद की है। पर ड्रीम गर्ल हेमा पर भी धर्मेन्द्र की पहली शादी तोड़ने के आरोप हैं। धर्मेन्द्र की पहली शादी सन 1954 में प्रकाश कौर से हुई थी, जिनसे उनके दो बेटे – सनी और बॉबी हैं।

धर्मेन्द्र ने जब हेमा से शादी करने के लिये, प्रकाश कौर से तलाक मांगा, तो उन्होंने इनकार कर दिया। पर धर्मेन्द्र को हर हाल में हेमा से शादी करनी ही थी, इसलिये उन्होंने इस्लाम कबूल कर लिया। चुंकी इस्लाम में एक से ज्यादा शादियों की इजाजत हैं, धर्मेन्द्र ने बिना तलाक के हेमा से शादी कर ली।

3. लारा दत्ता


मिस युनिवर्स लारा दत्ता ने टेनिस स्टार महेश भूपति से 2011 में शादी की थी। ये महेश की दूसरी शादी थी। लारा से शादी के दो साल पहले भूपति, अपनी पहली पत्नी श्र्वेता को तलाक दे चुके थे। पर श्र्वेता ने शादी के कुछ समय बाद ही लारा पर उनके बसे बसाए घर को तोड़ने का आरोप लगा दिया।

4. श्रीदेवी


बॉलीवुड की चांदनी, स्वर्गीय श्रीदेवी की अदाओं और खूबसूरती का कौन दीवाना नहीं हैं। जब श्रीदेवी अपने करियर की ऊँचाइयों पर थी, उनकी नज़्दीकियाँ प्रड्युसर बोनी कपूर से बढ़ने लगी। इस समय, बोनी, पहले से शादी शुदा थे। उनकी पत्नी मोना से उन्हें दो बच्चे अंशुला कपूर और अर्जुन कपूर भी थे। पर इन सब की परवाह किया बिना, बोनी ने साल 1996 में मोना से तलाक लेकर, श्रीदेवी से शादी कर ली।

उनके इस फैसले से, अर्जुन और अंशुला की नाराजगी किसी से छिपी नहीं हैं। अर्जुन ने हमेशा, श्रीदेवी को अपने माता पिता का घर तोड़ने का आरोपी माना हैं, जिसके चलते उन्होंने श्रीदेवी की बेटियों खुशी और जाह्नवी से भी कोई संबंध नहीं रखे। आखिरकार, श्रीदेवी की मौत के बाद अर्जुन ने अपनी दोनों सौतेली बहनों को अपनाया और अपने पिता को माफ किया।

5. शबाना आज़मी


अपने जमाने की जानी मानी अदाकारा शबाना आज़मी, गीतकार जावेद अख्तर की दूसरी पत्नी हैं। शबाना के जावेद की ज़िन्दगी में आने से पहले, वे अपनी पहली पत्नी हनी इरानी के साथ काफी खुश थे। उन दोनों का साथ में एक बेटा फ़रहान अख्तर भी हैं।
शबाना से प्यार के चलते, जावेद ने उनसे 1984 में शादी कर ली। इसके 1 साल बाद ही उन्होंने हीना को तलाक दे दिया। जिसके चलते, शबाना पर भी जावेद के बसे बसाए घर को तोड़ने के आरोप हैं।

6. रानी मुखर्जी

रानी की नज्दीकियां निर्देशक आदित्य चोपड़ा से अभिषेक बच्चन से ब्रेकअप के बाद बढ़ने लगी थी। खबरों के मुताबिक इन्हीं नज़्दीकियों के कारण आदित्य और उनकी पहली पत्नी पायल खन्ना का तलाक हुआ। इसके कुछ समय बाद ही आदित्य और रानी ने इटली में चुप चाप शादी कर ली। इसी कारण से रानी भी उन अभिनेत्रीयों में शुमार हैं, जिनपर अपने पतियों के बसे बसाए घर तोड़ने के आरोप हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.