बीते 15 अगस्त को मशहूर गायक अदनान सामी ने अपना 50वां जन्मदिन मनाया। जिस दिन भारतवासी आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहे थे, उस दिन अदनान ने अपना 50वां जन्मदिन मनाया।

बता दें कि 15 अगस्त 1971 में अदनान सामी का जन्म पाकिस्तान के लाहौर में हुआ था। इस गायक ने अपनी गायकी से लोगों का खूब मनोरंजन किया। आज हम इस गायक के जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें आपको बताने जा रहे हैं।

आपको बता दें कि अदनान सामी मूल रूप से पाकिस्तान से संबंध रखते हैं। मगर वह भारत में ही बस गए। उन्हें भारत की नागरिकता वर्ष 2016 में मिल चुकी है। भारत की नागरिकता प्राप्त करने के लिए उन्होंने होम मिनिस्ट्री को रिक्वेस्ट की थी जिसे स्वीकार कर ली गई।

अदनान की रूचि संगीत में बहुत कम उम्र से ही थी। बहुत ही कम उम्र में अदनान ने पियानो बजाना सीखा था। आज वे 35 अलग-अलग म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट बजा लेते हैं। उनके संगीत की दीवानी तो पूरी दुनिया है ही।

बता दें कि अदनान सामी के पिता पाकिस्तानी सेना में थे। भारत पाकिस्तान का युद्ध 1965 में हुआ था तब वे पाकिस्तानी सेना में फ्लाइट लेफ्टिनेंट के तौर पर शामिल हुए थे।

आपको बता दें कि अदनान सामी के करियर की शुरुआत वर्ष 1986 में हुई थी। इसके बाद से पूरी दुनिया को उन्होंने अपनी आवाज़ का दीवाना बना दिया। उन्होंने कई हिट गाने दिए। इसके अलावा वे अपना म्यूजिक एल्बम भी लांच कर चुके हैं। संगीत के क्षेत्र में अपने सराहनीय योगदान के लिए उन्हें भारत सरकार द्वारा पद्मश्री से भी नवाजा गया है।

 

अदनान 50 की उम्र में भी काफी फिट नजर आते हैं। मगर एक समय था जब वे लगभग 230 किलोग्राम के हुआ करते थे। मगर साल 2017 में उनका एक अद्भुत ट्रांसफॉरमेशन देखा गया था बता दे कि उन्होंने महज 16 महीने के भीतर अपना 155 किलो वजन घटा लिया। कभी 230 किलो के अदनान का वजन 75 किलो हो गया।

 

संगीत के अलावा अदनान अपनी निजी जिंदगी के लिए भी काफी चर्चा में रहे है। उनकी निजी जिंदगी काफी उतार-चढ़ाव से भरी रही बता दें कि अदनान ने कुल चार शादियां की है।

पहली शादी उन्होंने पाकिस्तानी एक्ट्रेस जेबिया बख्तियार से वर्ष 1993 में की थी। हालांकि 1997 में दोनों के रास्ते एक दूसरे से अलग हो गए। दोनों का एक बेटा है।

फिर उन्होंने दूसरी शादी वर्ष 2001 में की। उन्होंने दुबई बेस्ड बिजनेसवुमन अरब सबा के संग दूसरी शादी रचाई। लेकिन साल 2004 में उनका तलाक हो गया। मगर फिर साल 2008 में सबा मुंबई आ गई और दोनों ने दोबारा शादी की। मगर यह रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चल पाया, 2009 में वे अलग हो गए।

तीन बार शादी हो जाने के बाद साल 2010 में अदनान ने चौथी शादी की। उन्होंने रोया खान नाम की एक लड़की के साथ शादी रचाई। आज वे दोनों अपनी शादीशुदा जिंदगी में बहुत खुश हैं। अदनान सामी और रोया सामी की एक बेटी है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.