अभिनेता अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के रिलेशनशिप के बारे में अब लगभग सबको पता है। ये दोनो अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी सुर्खियों में भी रहते है।
अक्सर इंडोनो को सोशल मीडिया पर एक साथ तस्वीरें शेयर करते देखा गया है। और दोनो साथ में वेकेशंस पर भी जाते रहते है। ये रोक अक्सर एक दूसरे के परिवार के साथ भी समय बिताते दिखाई देते हैं।
दोनो लोगो को अक्सर देखा गया है की ये दोनो एक दूसरे की तस्वीरों सोशल मीडिया पर शेयर करके तारीफ भी करते है। हालांकि इन दोनो ने अब तक शादी नही की है मगर इन दोनो के फैंस इनकी शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे है।
इन दिनों एक खबर सामने आ रही है जिसमे बताया जा रहा है की अर्जुन कपूर ने मुंबई के बांद्रा में एक 4bhk सी फेसिंग फ्लैट खरीदा हैं। जिसकी कीमत लगभग 20 से 22 करोड़ की है। अर्जुन कपूर का यह फ्लैट बिल्डिंग के 26 मंजिले पर है। और इस फ्लैट की खास बात ये है की ये मलाइका अरोड़ा के घर के बिलकुल सामने है।
वैसे तो अर्जुन कपूर को काफी बार मलाइका अरोड़ा के घर जाते देखा गया है मगर अब अर्जुन को मलाइका के घर जाने में काम समय जरूर लगेगा।
इन दोनो का रिलेशन काफी ओपन है क्योंकि अक्सर ये दोनो साथ नजर आते है और इंटरव्यूज में एक दूसरे का जिक्र करते हुए भी दिखते हैं।
बीते कुछ दिनों में अर्जुन कपूर ने एक इंटरव्यू में कहा की मैं अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करना पसंद नहीं करता हु। मुझे लगता है आपको अपने पार्टनर की और उसके प्राइवेट की रिस्पेक्ट करनी चाहिए। मैंने बहुत सारे पर्सनल चीजों को बाहर आते हुए देखा है जिससे बच्चो पर काफी असर पड़ता है। मुझे लगता है हमे पैरेंट कोरिलेशन की इज्जत करनी चाहिए। और यही वजह है की मैं अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में जल्दी बात नही करता जबतक जरूरी न हो।
हालांकि जब अर्जुन कपूर से एक इंटरव्यू में पूछा गया की दोनो शादी कब कर रहे है तो अर्जुन कपूर ने बोला की दोनो का रिलेशन अभी किस जगह पर है वह ये दोनो बहुत ही खुश हैं। और अभी कोरोना चल रहा है तो वो इस माहौल में शादी नही करना चाहते हैं। और उन्होंने ये भी कहा की जब भी शादी करेंगे तो सबको बता कर करेंगे। वो ये शादी किसी से छुपाना नही चाहते।