बॉलीवुड अभिनेत्री आयशा टाकिया के करियर की शुरुआत काफी अच्छी रही। उन्होंने कई बड़े फिल्मी सितारों के साथ काम किया। अपनी क्यूटनेस और दमदार एक्टिंग से उन्होंने लोगों के दिलों में अलग पहचान बनाई। लेकिन उनका फिल्मी करियर ज्यादा लंबा नहीं चल सका। आयशा टाकिया इस समय फिल्मी लाइमलाइट से दूर है। मगर वे सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव दिखती है। वे अपनी तस्वीरे और वीडियोस अक्सर सोशल मीडिया पर पोस्ट करती है।
फिलहाल आयशा अपनी फैमिली के साथ खुशहाल जीवन बिता रही है। आयशा का एक बेटा है। आज हम आपको आयशा टाकिया के बेटे मिकइल के बारे में बताएंगे जो क्यूटनेस के मामले में तैमूर अली खान से भी आगे हैं।
अपने बेटे की तस्वीर और वीडियो वे अक्सर शेयर करती हैं। जिसमें मिकाइल खेलते और मस्ती करते हुए नजर आता है। आयशा के बेटे मिकइल की क्यूटनेस ने तैमूर अली खान को भी पीछे छोड़ दिया है। उनकी तस्वीरें लोगों द्वारा बेहद पसंद की जाती है।
आपको बता दें कि आयशा टाकिया ने साल 2009 में समाजवादी पार्टी नेता अबू आजमी के बेटे फरहान आजमी के संग शादी रचाई। शादी के बाद वे फिल्मों से दूर हो गई। आखिरी बार उन्हें फिल्म ‘वांटेड’ में देखा गया था।