भारती सिंह कॉमेडी की दुनिया की दुनिया की वह अदाकारा जिसने अपने टेलेंट से घर घर को हँसाया हैं। पंजाब की भारती ने महानगरी मुंबई में अपने सपनों की ऐसी उड़ान भरी की आज वे सफलता और शौहरत की ऊँचाइयों पर हैं।
टेलीविजन और कॉमेडी
कॉमेडी की दुनिया में भारती के सफर की शुरुआत, इंडियन लाफटर चैलेंच के सीजन 4 से हुई थी। इसमें उनके किरदार लल्ली को लोगों ने खूब पसंद किया। ये किरदार इतना प्रचलित हुआ की आज भी लोग उनसे लल्ली की तरह हँसाने की डिमांड करते हैं। इस शो में भारती सेकेंड रनर अप रही थी।
इसके बाद भारती कॉमेडी सर्कस के कई सीजन्स में भी नजर आई। यह वही शो था, जहाँ भारती की अपने पति हर्ष लिम्बाचिया से पहली मुलाकात हुई, प्यार हुआ और 2017 में दोनों ने शादी कर ली। इस समय तक भारती का नाम घर-घर तक पहुँच चुका था।
कॉमेडी ने उन्हें वो नाम और शोहरत दिलाई जो लोग कहते थे, इंडस्ट्री में वो अपने भारी वजन के कारण कभी कमा नहीं पाएंगी। भारती ‘दी कपिल शर्मा शो’, में भी लंबे समय तक – ‘तितली भाभी’ के किरदार में नजर आई हैं। एक खबर के अनुसार इस शो के दो ऐपिसोड के लिये भारती ₹10 – ₹12 लाख फीस लेती थी।
कॉमेडी के अलावा भारती ने 2012 में ‘झलक दिखला जा’ में भी भाग लिया था, इसके अलावा उन्होंने कई शोस को होस्ट भी किया हैं। इसमें ‘इंडियासे गॉट टेलेंट’, ‘डांस दीवाने’, और ‘इंडियास बेस्ट डांसर’ शामिल हैं। खबरों के अनुसार भारती एक ऐपिसोड को होस्ट करने के लिये ₹5 – ₹7 लाख फीस लेती हैं। इसके अलावा भारती अपने पति हर्ष के साथ 2017 में ‘नच बलिये’, 2020 में ‘खतरों के खिलाड़ी’ और उसके बाद हर्ष द्वारा निर्देशित शो ‘खतरा खतरा खतरा’ में भी नजर आए हैं।
बहुत कम लोग जानते होंगे की भारती ने अपने करियर में अब तक कुछ फिल्मों में भी काम किया हैं। इसमें ज्यादातर पंजाबी फिल्में शामिल हैं। भारती ने बॉलीवुड फिल्म ‘सनम रे’ में भी काम किया हैं।
भारती सिंह : शूटिंग और तीरंदाज़ी
आज तो भारती अपने जीवन में बहुत कामयाब हैं, पर उनका कामयाबी का सफर आसन नहीं रहा। छोटी उम्र में पिता को खो देने के बाद, उन्होंने परिवार के हर रोज के खर्चे के लिये बहुत संघर्ष किया हैं। इन्हीं संघर्ष के दिनों ने उन्हें शूटिंग और तीरंदाज़ी से जोड़ दिया। भारती नेशनल लेवल की शूटिंग खिलाड़ी रह चुकी हैं।
हालही में एक इंटरव्यू में भारती ने बताया की शूटिंग की प्रेक्टिस के दिनों में उन्हें हर दिन ₹15 के कूपन मिलते थे। इसमें से वो ₹5 का जूस पिकर ही अपना दिन निकाल लेती थी और बाकी बचे पैसों से साल के अंत में जाकर फल ले लिया करती थी। इस तरह वो अपने परिवार का कुछ सहयोग कर पाती थी।
कुल संपत्ति और कमाई
इतने परिश्रम के बाद आज भारती जिस मुकाम पर हैं, उसे उनकी मेहनत का फल माना जा सकता हैं। आज भारती कुल ₹22 करोड़ यानी $3 मिलियन की सम्पत्ति की मालकिन हैं। उनकी कॉमेडी और ब्रांड प्रमोशन उन्हें अच्छी खासी रकम दिलाते हैं।
एक खबर के अनुसार भारती किसी ब्रांड का प्रमोशन अपने सोशल मीडिया अकाउंट से करने के लिये करोड़ो रुपय लेती हैं। एक अन्य खबर के अनुसार उन्हें इंस्टाग्राम पर हर एक पोस्ट के ₹1 लाख मिलते हैं। हालाकि, उनपर गैरकानूनी रूप से ड्रग्स का इस्तेमाल करने के आरोप लगने के बाद उनकी ब्रांड वेल्यु में कुछ गिरावट आई हैं।
सभी जनते हैं कि भारती मुंबई में अपने पति के साथ रहती हैं। उनकी सम्पत्ति में मर्सिडीज और ऑडी जैसी गाड़ियों का कनेक्शन भी शामिल हैं। आज भारती समृद्धी की चोटियों पर हैं। उनके कामों को टेलीविजन जगत में ITA अवार्ड और गोल्डन पेटल अवार्ड से सम्मानित भी किया गया हैं। साथ ही उन्हें बेस्ट कॉमेडियन के भी अवार्ड मिल चुके हैं।