बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री जितनी चमक धमक वाली है उतनी ही बेरहम भी हैं। बॉलीवुड के सितारों के रिश्ते अक्सर सुर्खियां बटोरते रहते है। जितनी जल्दी बॉलीवुड के सितारों का रिश्ता बनता है उतनी ही जल्दी टूट भी जाता है। आज हम आपको बॉलीवुड के कुछ ऐसे सितारों के बारे में बताने वाले है जिन्होंने पॉपुलैरिटी और सफलता मिलते ही अपने पार्टनर्स को छोड़ दिया।

तो आइए जानते है इसे कौन से 6 सितारें है:

1. दीपिका पादुकोण

ये बात तो लगभग हम सब जानते है की बॉलीवुड में आने से पहले दीपिका पादुकोण मॉडलिंग करती थीं। और उस समय दीपिका पादुकोण अभिनेता निहार पांड्या को डेट कर रही थीं। और दोनों को कई बार हिमेश के एल्बम गानों में साथ देखा गया है। रिपोर्ट्स की माने तो दीपिका 2 साल तक निहार के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में भी थी।

लेकिन निहार से ब्रेकअप के बाद दीपिका पादुकोण ने बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर को डेट करना शुरू कर दिया। लेकिन अफसोस ये रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल पाया। इसके बाद दीपिका ने रणबीर सिंह को डेट किया और दोनो ने शादी भी कर ली। वहीं निहार ने भी शादी कर ली और अपना घर बसा लिया, उनकी पत्नी का नाम नीति मोहन है।

2. रणबीर कपूर

आपको जानकर हैरानी जरूर होगी कि रणबीर कपूर एक समय में अवंतिका को डेट कर रहे थे। जो इस वक्त इमरान खान की पत्नी हैं। रणबीर कपूर अवंतिका से उनके सीरियल ‘जस्ट लव’ के सेट पर मिले थे। अवंतिका ने इस सीरियल में बाल कलाकार के तौर पर काम किया था।

कुछ समय तक डेटिंग करने के बाद दोनों अलग हो गए और फिर अवंतिका ने इमरान खान से शादी कर ली। वहीं दूसरी तरफ रणबीर कपूर अभी भी सिंगल हैं।

3. आलिया भट्ट

सूत्रों की माने तो आलिया भट्ट बॉलीवुड में आने से पहले अपने बचपन के दोस्त अली दादरकर को डेट कर रही थी। लेकिन फिल्मों में अपना नाम बनाने के बाद आलिया ने अली से ब्रेकअप कर लिया और अब रणबीर कपूर के साथ रिलेशनशिप में आ गई।

4. प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड में अपना नाम बनाने और फेमस होने से पहले प्रियंका आसिम मर्चेंट को डेट करती थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मिस वर्ल्ड का अवॉर्ड जीतने के बाद प्रियंका ने आसिम वेपारी से अपना रिश्ता खत्म कर दिया। लेकिन 2014 में दोनों फिर से सुर्खियों में आए जब आसिम ने एक इंटरव्यू में कहा कि वह प्रियंका के जीवन पर फिल्म बनाना चाहते हैं।

आसिम के इस बयान के बाद प्रियंका ने आपा खो दिया और आसिम को लीगल नोटिस तक भेज दिया। प्रियंका इन दिनों देश में खूब नाम कमा रही हैं और अब वो निक जोंस के साथ काफी खुश हैं।

5. अनुष्का शर्मा

बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा आज काफी सफल अभिनेत्रियों में से एक है। अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली से शादी की है और अब दोनो का एक बच्चा भी है। यह कपल अपनी शादीशुदा जिंदगी में काफी खुश है।

लेकिन विराट से पहले अनुष्का शर्मा बैंगलोर के जोहेब को डेट कर रही थी। दोनों स्ट्रगल के दिनों में एक दूसरे को डेट कर रहे थे। मुंबई आने के बाद अनुष्का को सफलता मिली और वह अपने प्यार को भूलकर आगे बढ़ गईं।

6. अर्जुन कपूर

‘इश्कजादे’ फिल्म के बाद अर्जुन कपूर ने इन दिनों एक्टिंग की दुनिया में खूब नाम कमाया है। लेकिन करियर के शुरुआती दिनों में उन्होंने सलमान खान की लाडली बहन अर्पिता खान को डेट किया था।

हालांकि, उन्होंने एक चैट शो के दौरान यह भी माना कि दोनों एक-दूसरे को लेकर काफी सीरियस थे। लेकिन सफलता के बाद ही अर्जुन कपूर ने अर्पिता को छोड़ दिया। वह इन दिनों मलाइका अरोड़ा खान को डेट कर रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.