लोग जितने बॉलीवुड अभिनेत्रियों के अभिनय के दीवाने हैं, उतने ही उनकी खूबसूरती के भी दीवाने हैं। अपनी इसी खूबसूरती को बनाए रखने के लिये या और निखारने के लिये, ये अभिनेत्रियां स्किन केयर रुटीन से लेकर तो मेडिकल ट्रीटमेंट तक, क्या कुछ नहीं करती।

बॉलीवुड में एसी कई अदाकारा हैं, जिन्होंने अपनी खूबसुरती निखारने के लिये प्लास्टिक सर्जरी का तक सहारा लिया हैं। प्लास्टिक सर्जरी के जरिए ये अभिनेत्रियां अपने होंठ, नाक चिन या चेहरे का आकार बदलवाती हैं.

ताकि वे पहले से ज्यादा आकर्षक लगे। सर्जरी के बाद कई अभिनेत्रियों की पॉपुलैरिटी और बढ़ जाती हैं, तो कइयों को इसका खामियाजा भी भुगतना पड़ता हैं।

आज हम आपको बताने वाले हैं छः एसी अभिनेत्रियों के बारे में जिन्हें प्लास्टिक सर्जरी का काफी नुकसान हुआ और ट्रोल्स का शिकार तक होना पड़ा।

1. आयषा टाकिया


वांटेड फेम एक्ट्रेस आयषा टाकिया, वैसे तो अपने समय की सबसे खूबसूरत अदाकाराओं में से एक हैं। कई हिट फिल्मे देने के बाद आयषा ने शादी करके बॉलीवुड को अलविदा कह दिया था। शादी के कुछ समय बाद ही आयषा ने अपने होंठों की सर्जरी करवा ली, जिससे उनकी खूबसूरती निखरी नहीं बल्कि शकल और बिगड़ गई। इस वजह से लोगों ने उनका काफी मज़ाक भी उड़ाया और वे काफी ट्रोल भी हुई।

2. श्रुति हसन


अभिनेता कमल हसन की बेटी श्रुति, दक्षिण भारतीय फिल्मों का एक बहुत बड़ा चेहरा हैं। उन्होंने बॉलीवुड की कुछ फिल्मों में काम किया हैं। श्रुति को अपनी क्युटनेस के कारण इंडस्ट्री में खूब पसंद किया जाता हैं। पर चेहरे की सर्जरी ने उन पर भी बहुत बुरा प्रभाव डाला।

श्रुति ने अपनी नाक की सर्जरी कराई हैं, जिसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी थी और कहा था कि वे इस बात से बिलकुल शर्मिंदा महसूस नहीं कर रही। पर फैंस ने उनके इस बदले हुए रूप के चलते उन्हें खूब ट्रोल किया था।

3. अनुष्का शर्मा


बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा भी इस सूची में शामिल हैं। अनुष्का ने अपने होंठों की सर्जरी कराई थी, जिसके बाद उन्हें काफी तकलीफ हुई थी और उनके होंठ भी लंबे समय तक सूजे रहे थे। इसके चलते उनका लूक काफी बदल गया था और उन्हें फैंस के ट्रोल्स का भी सामना करना पड़ा था।

4. वाणी कपूर


एक्ट्रेस वाणी कपूर ने फिल्म शुद्ध देसी रोमांस के साथ अपना बॉलीवुड डेब्यु किया था। इस फिल्म में उन्होंने अपनी खूबसूरती से काफी लोगों को अपना दीवाना बनाया पर इसके बाद उन्होंने अपने नाक और होंठों की सर्जरी करवा ली।

इस सर्जरी से उनके लूक में काफी बदलाव आ गए जो उनकी आगे आई फिल्मों में साफ देखे जा सकते हैं। पर उनके फैंस को उनका नया लूक कुछ ज्यादा रास नहीं आया और उन्होंने वाणी के लूक की काफी निंदा भी की।

5. सारा खान


स्टार प्लस के प्रचलित शो ‘बिदाई’ की साधना ने कई टीवी सीरियल व फिल्में की हैं। सारा ने अपने होंठों की सर्जरी करवाई थी, जिसके बाद उनके होंठ काफी मोटे दिखने लगे, जो लोगों को बिलकुल पसंद नहीं आए। उनका पूराना लूक उनके अभी के लूक से बेहतर था।

6. कोइना मित्रा


कोइना मित्रा बॉलीवुड में अपनी खूबसूरती और बोल्डनेस के लिये जानी जाती थी। पर अपनी नाक और होंठों की सर्जरी कराकर उन्होंने बहुत बड़ी गलती कर दी। लोगों को उनका नया लूक बिलकुल नहीं भाया, जिसका असर उनके करियर पर भी पड़ा। कोइना खुद मानती हैं, कि सर्जरी करवाना उनके करियर की बहुत बड़ी भूल थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.