बॉलीवुड के सितारे हमेशा ही चर्चा में बने रहते हैं। लोग उनके बारे में जानना पसंद करते हैं। हमेशा ही यह फिल्मी सितारे कैमरे से घिरे रहते हैं। वे जहां जाते हैं मीडिया उनके पीछे होती है। यही वजह है कि उन्हें हमेशा ही अच्छा दिखना पड़ता है।
बॉलीवुड में हर कोई फिट दिखना चाहता है। आज हम कुछ ऐसे ही बॉलीवुड सितारों के बारे में बात करेंगे जो पहले गोल मटोल थे। लेकिन उन्होंने खुद को फैट से फिट बनाकर लोगों को हैरान कर दिया है।
1. सोनम कपूर
इस लिस्ट में पहला नाम है सोनम कपूर का सोनम कपूर बॉलीवुड की स्टाइलिंग डिवा कहलाती है। वे बॉलीवुड की फिट और ग्लैमरस एक्ट्रेस में से एक हैं। मगर एक समय में वे 86 kg की थी। बाद में उन्होंने सांवरिया के लिए अपना 30 किलो वजन घटाया।
2. भूमि पेडनेकर
भूमि पेडणेकर आज के समय की टैलेंटेड एक्ट्रेसेस में से एक हैं। अपने एक्टिंग से उन्होंने लोगों का दिल जीत लिया है। बता दें कि इस अभिनेत्री ने अपनी पहली फिल्म में कैरेक्टर की डिमांड को देखते हुए अपना 72 किलो वजन बढ़ाया। फिल्म सफल रही। फिल्म रिलीज के बाद भूमि में कुल 27 किलो वजन कुछ महीनों में घटाकर लोगों को हैरान कर दिया था।
3. आलिया भट्ट
आज के दौर की सबसे सफल अभिनेत्रियों में से एक आलिया भट्ट ने “स्टूडेंट ऑफ द ईयर” से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। बता दें कि आलिया ने डेब्यू से पहले अपना 16 किलो वजन घटाया था।
4. सोनाक्षी सिन्हा
बॉलीवुड में कदम रखने से पहले सोनाक्षी सिन्हा का वजन लगभग 90 kg था। फिल्म दबंग में सलमान के ऑपोजिट दिखने के लिए सोनाक्षी सिन्हा ने कुल 30 किलो वजन घटाया।
5. परिणीति चोपड़ा
परिणीति भी पहले गोल-मटोल थी । मगर धीरे-धीरे समय के साथ उन्होंने अपना वजन कम किया।
6. जरीन खान
जरीन खान के इंडस्ट्री में आने से पहले उनका वजन 100 kg था। फिल्म में आने के बाद ज्यादा वजन होने की वजह से उनकी काफी आलोचना भी हुई। मगर कुछ समय में ही उन्होंने अपना वजन 57 kg कर लोगों को चकित कर दिया।
7. करीना कपूर
अपनी जीरो फिगर के लिए मशहूर करीना कपूर एक समय में गोलू-मोलू थी। मगर धीरे-धीरे अपना वजन कम कर करीना बॉलीवुड की ग्लैमरस गर्ल बन गई।
8. अर्जुन कपूर
आप यदि अर्जुन कपूर की पुरानी तस्वीर देखेंगे तो चकित हो जाएंगे। एक समय में उनका वजन लगभग 130 किलो था। मगर बाद में इस अभिनेता ने अपनी मेहनत के बल पर अपना अतिरिक्त वजन कम किया और कुछ ही वर्षों में 50 किलो वजन कम कर एकदम फिट हो गए।
9. अदनान सामी
अदनान अपनी वजन की वजह से एक समय में कस्टम-मेड व्हीलचेयर पर यात्रा करते थे वर्ष 2007 में उनका वजन 203 किलो था। मगर एक वर्षों में उन्होंने अपना 130 किलो वजन घटाकर लोगों को चकित कर दिया।
10. सारा अली खान
बता दे कि सारा अली खान का पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम और हार्मोनअल डिसऑर्डर की वजह से वजन कम कर पाना मुश्किल हो रहा था। फिल्म डेब्यु से पहले उनका वजन 96 kg था। लेकिन अपनी मेहनत से वे अपना वजन कम करने में सफल रही। आज वे बॉलीवुड की खूबसूरत और ग्लैमरस अभिनेत्रियों में से एक हैं।
11. राम कपूर
2019 में राम कपूर ने अपनी एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें उन्होंने “फैट टू फीट” का अपना ट्रांसफॉरमेशन दिखाकर लोगों को हैरान कर दिया था। अपनी इस ट्रांसफॉरमेशन का सारा श्रेय उन्होंने सही डाइट और वर्कआउट को दिया।