आखिर कौन बॉलीवुड में चमचमाता करियर नही बनना चाहता है। हर कोई एक ना एक बार बॉलीवुड में आजमाना जरूर चाहते है। लेकिन सफलता हर किसी के नसीब में नहीं होती। 90 के दशक के कई स्टार्स आज भी बॉलीवुड पर राज कर रहे हैं। तो वहीं, इस दौर के कई स्टार्स हैं जो अब खो चुके हैं।

और आज हम उन्ही स्टार्स की बात करने वाले है जिन्हें बॉलीवुड कुछ खास रास नहीं आया। बॉलीवुड में अच्छी शुरुआत करने के बाद भी उनका जादू ज्यादा वक्त तक कायम नहीं रहा। और अब वह बॉलीवुड की चमक-धमक से दूर दूसरी फील्ड में कामयाबी के झंडे गाड़ रहे हैं।

रजत बेदी

फिल्म ‘कोई…मिल गया’ का हैंडसम विलेन राज सक्सेना तो जरूर ही याद होंगे आपको। जिसने रोहित को निशा और जादू से अलग करने की जी-तोड़ कोशिश की थी। साल 1998 में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाले इंडो-कैनेडिन एक्टर रजत बेदी ने चोर मचाये शोर, रक्त, अक्सर, और पार्टनर समेत करीब 40 फिल्मों में काम किया। मगर अफसोस रजत को ज्यादा कामयाबी हासिल नहीं हुई। रजत अब कनाडा के वैंकूवर में बस चुके हैं और अपना बिज़नेस कर रहे हैं।

राहुल खन्ना

अपने ज़माने के कामयाब अभिनेता रहे विनोद खन्ना के बेटे राहुल खन्ना ने साल 1999 में दीपा मेहता की फिल्म अर्थ से डेब्यू किया था। अपनी ही फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट मेल डेब्यू का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था। हांलाकि राहुल के लिए इसके आगे का सफर कामयाबी भरा नहीं रहा। राहुल ने भी अचानक बॉलीवुड छोड़ने का फैसला ले लिया। अब वह एक मॉडल और एक इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर के रूप में काम करते हैं।

साहिल खान

फिल्म ‘स्टाइल’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले एक्टर साहिल खान बीते साल अचानक उस वक्त सुर्खियों में आ गए थे, जब उन्होने सलमान खान पर अपना करियर बर्बाद करने का आरोप लगाया था। साहिल के मुताबिक वह बॉलीवुड में नेपोटिज्म के शिकार हुए। हांलाकि साहिल ने बॉलीवुड के बाहर कामयाबी के झंडे गाड़े हैं। साहिल एक कामयाब फिटनेस इन्फ्लुएंसर हैं जिनके कई शहरों में जिम फ्रेंचाइज़ी भी हैं।

कुमार गौरव

जुबली कुमार राजेन्द्र कुमार के बेटे और संजय दत्त के जीजा कुमार गौरव ने भी अचानक बॉलीवुड छोड़ने का फैसला ले लिया था। 1981 में रिलीज़ हुई फिल्म ‘लव स्टोरी’ से सुपरहिट डेब्यू करने वाले कुमार गौरव ने 25 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। लेकिन वह हिट नहीं हुए। फिल्मों में फ्लॉप होने के बाद कुमार गौरव ने मालदीव में कंस्ट्रक्शन बिज़नेस शुरु किया। इसके बाद उन्होने अपना ट्रेवल बिज़नेस भी शुरु किया। दोनों ही बिज़नेस से कुमार गौरव तगड़ी कमाई कर रहे हैं।

संदली सिन्हा

फिल्म ‘तुम बिन’ की एक्ट्रेस संदली सिन्हा का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। इस फिल्म के जरिए वह रातोंरात स्टार बन गई थीं। हांलाकि ‘तुम बिन’ के बाद वो कोई खास करिश्मा नहीं दिखा पाईं। और धीरे-धीरे साइड लाइन हो गईं। जिसके बाद संदली ने भी बॉलीवुड छोड़ने का फैसला ले लिया। संदली इंडिया के सबसे बड़े बेकरी ब्रांड कंट्री ऑफ ओरिजन की फाउंडर हैं। इस फील्ड में वह बेहद कामयाब हैं।

मयूरी कांगो

फिल्म ‘पापा कहते हैं’ से डेब्यू करने वाली मयूरी कांगो भी अब बॉलीवुड की चकाचौंध से दूर हैं। फिल्मों में फ्लॉप होने के बाद मयूरी ने फाईनेंस और मार्केटिंग में एमबीए किया। अब मयूरी गुरूग्राम के गूगल ऑफिस में इंडस्ट्री हेड के तौर पर काम कर रही हैं।

मंदाकिनी

फिल्मी दुनिया से रातों रात गायब होकर दूसरी फील्ड में करियर आज़माने वाले सितारों में से एक मंदाकिनी भी हैं। राम तेरी गंगा मैली से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली मंदाकिनी अंडरवर्ल्ड डॉन की प्रेमिका के तौर पर भी मशहूर हुई थीं। फिल्मी दुनिया से दूर मंदाकिनी अब मुंबई में एक तिब्बती हर्बल सेंटर चलाती हैं। और योगा भी सिखाती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.