बॉलीवुड में बहुत से सितारे इसे है जिन्होंने अपनी एक्टिंग से लोगो के दिलों पर राज किया है, और अपना नाम बनाया है। बॉलीवुड की चमक धमक वाली दुनिया को छोड़ कर भला कौन कही जाना चाहेगा।

लेकिन कुछ सितारें ऐसे भी है जिन्होंने अपने अच्छे खासे कैरियर को छोड़ कर खेती बाड़ी में मन लगा लिया। इन अभिनेताओं ने अपने करियर के पीक पर एक्टिंग की दुनिया को अलविदा कह दिया और खेती शुरू कर दी।

तो आइए जानते है इसे ही कुछ सितारों के बारे में।

आशीष शर्मा

 

सिया के राम के मशहूर अभिनेता आशीष शर्मा ने इस लिस्ट में हाल ही में जगह बनाई है। आशीष शर्मा ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर खेती करते हुए अपनी तस्वीर सांझा की। आशीष शर्मा एक्टिंग की दुनिया को अलविदा बोल चुके है और उनका कहना है की वो अब प्रकृति से जुड़े रहना चाहते है।

इसीलिए आशीष शर्मा राजस्थान में स्थित अपने गांव में खेती बाड़ी कर रहे हैं। हालांकि आशीष सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़े रहते है।

अनस रशीद

दिया और बाती हम के लीड एक्टर अनस रशीद ने भी एक्टिंग की दुनिया को बहुत पहले अलविदा कह दिया है। अनस रशीद पंजाब के मलेरकोटला में अपने माता पिता के साथ रह कर खेती करते है।

अनस ने बहुत समय से फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली है और मुंबई से पंजाब भी शिफ्ट हो चुके है। अनस अपनी तस्वीरें अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करते रहते है।

सुशांत सिंह राजपूत

सुशांत सिंह राजपूत आज हमारे बीच नहीं है, मगर वो हमारे दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे। सुशांत सिंह राजपूत के जाने के बाद उनके पिता केके सिंह ने एक इंटरव्यू में बताया था की सुशांत बहुत ही ज्यादा तनावग्रस्त हो गए थे।

और वो एक्टिंग की दुनिया को छोड़ कर ऑर्गेनिक फार्मिंग करने का सोच रहे थे। सुशांत पूरे दुनिया भर में 1 लाख से भी ज्यादा पेड़ लगाना चाहते थे। और साइंटिस्ट की तरह कुछ आविष्कार भी करना चाहते थे।

लेकिन अफसोस सुशांत का सपना सुशांत के साथ ही चला गया।

राजेश कुमार

टीवी सीरियल्स में काम कर चुके जाने माने अभिनेता राजेश कुमार भी इस लिस्ट में शामिल हैं। राजेश ने एक्टिंग की दुनिया को अलविदा कह कर अपने दोस्त और अभिनेता क्रांति प्रकाश झा के साथ खेती बाड़ी कर रहे है।

धर्मेंद्र

एक जमाने के मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र ने भी एक्टिंग की दुनिया से काफी समय से दूरी बनाए हुई है। और अपना मन अपने फॉर्महाउस पर खेती करने में लगाया हुआ है।

धर्मेंद्र अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अक्सर अपने फॉर्महाउस की तस्वीरों और विडियोज सांझा करते रहते है।

जूही चावला

अभिनेताओं के साथ इस लिस्ट में अभिनेत्री जूही चावला का भी नाम हैं। जूही चावला भी बहुत समय से किसी फिल्म में नजर नहीं आई है और फिलहाल वो अपने फॉर्महाउस पर ऑर्गेनिक फार्मिंग पे ध्यान दे रही है।

रखी

70 80 के दशक की मशहूर अभिनेत्री राखी ने भी एक्टिंग की दुनिया को अलविदा कह दिया है। और मुंबई से दूर अपने फॉर्महाउस पर खेती बाड़ी में ध्यान लगा रही है।

रखी खेती बाड़ी के साथ साथ गांव के बच्चो को मुफ्त में पढ़ाती भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.