CBI seeks Facebook Google's help for Sushant's deleted email and chat

14 जून 2020 को बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत अपने घर पर मृत पाए गए थे। शुरुआती जांच के आधार पर मुंबई पुलिस ने इसे आत्महत्या बताया हालांकि दवाब बढ़ने के बाद मुंबई पुलिस की जांच बिहार पुलिस से होते हुए सीबीआई तक पहुंची। एक साल बाद भी सुशांत मामले की जांच अभी जारी है। इस मामले में ताजा अपडेट यह है कि सीबीआई ने अभिनेता के ईमेल और सोशल मीडिया अकाउंट्स से डिलीट किए जा चुके डेटा को वापस पाने के लिए औपचारिक तौर पर अमेरिका से मदद मांगी है।

भारत और अमेरिका के बीच MLAT है, जिसके तहत दोनों पक्ष घरेलू मामलों की जांच में जानकारी मांग सकते हैं। सीबीआई यह जांच करना चाहती है कि क्या ऐसा कभी कुछ हुआ था जिसका नाता सुशांत की मौत से हो। सुशांत केस में मुंबई पुलिस से शुरू हुई जांच अभी तक सीबीआई के हाथ में है लेकिन सुशांत सिंह की मौत के पीछे क्या वजह थी इसका खुलासा नहीं हो सका है।

सीबीआई इस केस की लगातार जांच कर रही है। वहीं सोशल मीडिया पर आज भी फैंस सुशांत के लिए न्याय की गुहार लगाते हैं। दरअसल एक सफल अभिनेता की इस तरह से मौत होना फैंस को रास नहीं आ रहा। सुशांस केस में कई बार फैंस साजिश का अंदेशा जता चुके हैं। वहीं दिशा सालियान की आत्महत्या को भी सुशांत मामले से जोड़ा जा चुका है।

मुंबई पुलिस ने बताया था कि सुशांत सिंह राजपूत अवसाद से पीड़ित थे। सुशांत के घर से डिप्रेशन की दवाईयां मिली थी, जिसके आधार पर मुंबई पुलिस ने थ्योरी बनाई कि सुशांत ने अवसाद की वजह से आत्महत्या की। सुशांत की मौत के बाद उनके पिता ने रिया चक्रवर्ती पर केस दर्ज कराया था और अपने बेटे की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published.