दैनिक राशिफल – 14 मई 2021

दैनिक राशिफल आपके लिए बहुत जरुरी होता हैं आप आज के दिन में यदि कुछ निर्णय लेने वाले हैं आपको उसकी सकारात्मक ,नकारात्मक बातों का पता चलता हैं। और आप अपने प्रेम और स्वास्थ्य के बारे में जान सकते हैं।

मेष | Aries

(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

आज मेष राशि वाले धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। पूजा पाठ में रुचि बढ़ेगी। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। आज मंदिर जाकर आराधना करें। आपका दंपति जीवन सुखी होगा। काआप अपनी कला को निखारने में समय बिताएंगे जिस कारण रचनात्मकता में वृद्धि होगी।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 5

वृष | Taurus

(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

वृषभ राशि के लिए।आज के दिन आपके द्वारा बचाया गया धन आपके काफी काम आएगा। किसी की सेहत को लेकर चिंतित हो सकते हैं। अनजान लोगों से लेनदेन करने में सावधानी रखें। आज के दिन आपको अपने व्यवहार को मृदु रखने और संयम से काम लेने की आवश्यकता है ।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 3

मिथुन | Gemini

(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

मिथुन राशि वालों के लिए धन लाभ होने की संभावना है। कार्य को तय वक्त से पहले ही पूरा कर सकते हैं। आप अपने पुराने मित्रों से मिलने का प्लान बना सकते हैं।यदि आप अपने जीवनसाथी पर हावी होने का प्रयास कर रहे है तो रिश्तो में दरार आ सकती है। उनका आपसे मोहभंग हो सकता है। प्रेम जीवन में तनाव हावी रहेगा।

शुभ रंग: ग्रे

शुभ अंक: 2

कर्क | Cancer

(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

आज आपको पैसों की जरुरत होगी, लेकिन इंतजाम करने में काफी दिक्कत होगी।अपने दफ़्तर से जल्दी निकलने की कोशिश करें और वे काम करें जिन्हें आप वाक़ई पसंद करते हैं।काम की व्यस्तता के चलते स्वयं को बोझिल और तनाव से घिरा हुआ पाएंगे और कोई हल निकलता हुआ नज़र नही आएगा। नींद कम आने या नही आने की समस्या भी परेशान कर सकती है।

शुभ रंग: महरून

शुभ अंक: 7

सिंह | Leo

(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

 सिंह राशि वालों के लिए सहकर्मी आपका फायदा उठाने की कोशिश तो करेंगे लेकिन सफल नही हो पाएंगे। आज आपको कार्यक्षेत्र में मान सम्मान दिलाएगी। आप छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं । कर्ज की रकम वापस मिलेगी। सभी आपके व्यवहार की प्रशंसा करेंगे जिस कारण बॉस की नज़र में भी आपकी छवि अच्छी बनी रहेगी।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 6

कन्या | Virgo

(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

 कन्या राशि वाले कारोबार में विस्तार को लेकर आज निर्णय ले सकते हैं। आपको किस्मत का पूरा सहयोग मिलेगा। युवाओं को कामयाबी मिलेगी।  स्वभाव को थोड़ा शांत बना कर रखें। वाणी पर संयम रखना जरूरी होगा। किसी को आपकी बातों से ठेस लग सकती है। यदि आप किसी ऐसे प्रोजेक्ट में काम कर रहे है जिसको लेकर आपकी बहुत आशाएं है तो वह असफल भी हो सकता है।

शुभ रंग: संतरी

शुभ अंक: 9

तुला | Libra

(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

आज के दिन किसी से सकारात्मक बातचीत तो शुरू होकिसी के साथ मनमुटाव हो सकता है। पास की जगह यात्रा पर जा  सकते हैं। मनोरंजन के साधनों पर व्यय होगा। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। कुछ तनाव दूर होगा। सेहत का ध्यान रखें। लेकिन पहले ही आक्रामक होने से बचे और सबकुछ शुरू में ही साँझा ना करे।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 1

वृश्चिक | Scorpio

(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

आज का दिन आपके परिवार में सुख शांति लाने वाला होगा व सभी सदस्यों के बीच आपसी सहयोग और बढ़ेगा। इस दौरान घर में कोई पूजा पाठ होने का भी कार्यक्रम बन सकता हैं जिस कारण सभी का ध्यान उस ओर रहेगा।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 8

धनु | Sagittarius

(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

पहले आपको व्यापार में जो भी घाटा हो रहा था वह आज लाभ में बदल जायेगा। आपके लिए नए अवसर आयेंगे जिससे आप लाभ अर्जित कर सकते हैं। कुछ चीज़ों को छोड़ दिया जाये तो आप लाभ में ही रहेंगे।

शुभ रंग: स्लेटी

शुभ अंक: 7

मकर | Capricorn

(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

किसी बात को लेकर आपकी अपनी माता से बहस हो सकती है। साथ ही घर में भी आपको लेकर नकारात्मक छवि बन सकती है। आज के दिन शनि की दृष्टि आपकी राशि के ऊपर भारी है।

शुभ रंग: केसरी

शुभ अंक: 6

कुंभ | Aquarius

(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

यदि परिवार में पुराना कोई विवाद चल रहा था जैसे कि जमीन को लेकर या कुछ अन्य, तो वह सुलझ जाएगा। घर के सदस्यों का आपसी विश्वास मजबूत होगा। आपका सभी के साथ कही बाहर घूमने जाने का प्रोग्राम भी बन सकता है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 4

मीन | Pisces

(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

आप अपने काम को लेकर आशान्वित नही होंगे और मन से दुखी महसूस करेंगे लेकिन कड़ी मेहनत से आय में कोई कमी नही आएगी। बाजार में आपको लेकर सकारात्मक माहौल रहेगा और आय पहले की अपेक्षा में और बढ़ेगी।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 9

Leave a Reply

Your email address will not be published.