दैनिक राशिफल – 04 मई 2021

दैनिक राशिफल आपके लिए बहुत जरुरी होता हैं आप आज के दिन में यदि कुछ निर्णय लेने वाले हैं आपको उसकी सकारात्मक ,नकारात्मक बातों का पता चलता हैं। और आप अपने प्रेम और स्वास्थ्य के बारे में जान सकते हैं।

मेष | Aries

(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

यदि आप किसी मित्र का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, तो वह आज आपको मिल सकता है, जिससे मन में प्रसन्नता रहेगी और आपके कुछ नए अच्छे मित्र भी बनेंगे।आज आप यदि किसी बैंक व संस्था से ऋण लेने की सोच रहे हैं, तो कदापि न लें क्योंकि उसे उतारना मुश्किल होगा। आज आपको जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा।

भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 5

वृष | Taurus

(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

आज आपकी निर्णय लेने की क्षमता का आज आपको भरपूर लाभ होगा।आज आपको कुछ यात्रा भी करनी पड़ सकती है, लेकिन यात्रा सावधानी से करें। क्योकि चोट लगने का भय बना हुआ है। यदि आज किसी कार्य में विनिमय करना पड़े, तो दिल खोलकर करें क्योंकि इसका भविष्य में आपको भरपूर लाभ  मिलेगा। आज आप जो भी निर्णय लेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी।

भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8

मिथुन | Gemini

(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

आपकी धर्म के प्रति रुचि बढेगी। सायंकाल से लेकर रात्रि तक का समय आप भजन कीर्तन में व्यतीत करेंगे।आज का दिन आपके लिए फिजूलखर्ची भरा रहेगा, लेकिन आपको इससे बचना होगा। संतान पक्ष से आज कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकता है।

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 6

कर्क | Cancer

(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

आज आपको अपने परिश्रम का फल प्राप्त होगा, जिससे मन में प्रसन्नता रहेगी।आज का दिन आपके व्यापार के दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा।बाहर के खान पीन से परहेज रखें। आज आप अपने माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति विशेष ध्यान रखें।  आज आप अपनी शान शौकत के लिए कुछ धन खर्च करेंगे, जिससे आपके शत्रु परेशान होंगे।

भाग्यशाली रंग- गहरा पीला, भाग्यशाली अंक- 3

सिंह | Leo

(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

आज आप अपने रूठे जीवनसाथी को मनाने का हर संभव प्रयास करेंगे, जिसके लिए कुछ खर्च भी करेंगे।आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायक रहेगा।  आज कुछ तनाव के कारण आपका मन परेशान रहेगा, जिससे आप भटक सकते हैं। माता-पिता के सहयोग व आशीर्वाद से दिन के उत्तरार्ध में आपको राहत मिलेगी।

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

कन्या | Virgo

(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

यदि आज आप कोई संपत्ति खरीदने का मन बना रहे हैं, तो उसके लिए भी दिन उत्तम रहेगा।आज का दिन आपके अंदर निर्भीकता का भाव रहेगा तथा साहस पूर्वक अपने कठिन कार्य को संपन्न करने में आप कामयाब रहेंगे। जीवनसाथी को आज कोई शारीरिक कष्ट परेशान कर सकता है।  व्यापार में भी धन लाभ के भरपूर योग बन रहे हैं, इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 6

तुला | Libra

(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

आज आप दिल से लोगों की सेवा करने के लिए आगे आएंगे, जिसे लोग आपका स्वार्थ समझेंगे, जिसमें कुछ धन भी व्यय होगा। आज का दिन आपके लिए मंगलमय रहेगा। आज आपके अधिकारों व आपकी संपत्ति में इजाफा होगा, आज आप अपने गुरु के प्रति पूर्ण भक्ति भाव व निष्ठा रखेंगे। यदि आप किसी नए कार्य में निवेश करने का मन बना रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। इसका भविष्य में आपको भरपूर लाभ होगा।

भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 4

वृश्चिक | Scorpio

(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

आज का दिन आपके मन में कुछ शांति लेकर आएगा। आज आपको कुछ परेशानी उठानी पड़ेगी और व्यापार में किए गए प्रयास भी आपके  सफल होंगे, जिससे आप का मन अशांत रहेगा। यदि आपका कोई वाद विवाद चल रहा है, तो उसमें सफलता पाने के लिए भी आपको इंतजार करना पड़ सकता है।

भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 2

धनु | Sagittarius

(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

नौकरी कर रहे जातकों को आज प्रमोशन मिल सकता है।आज का दिन आपका परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा। आज आपके अंदर दान पुण्य व परोपकार की भावना विकसित होगी।  यदि आपके कुछ कार्य लंबे समय से रूके हुए थे, तो आज आप उनको पूरा करने के लिए भी समय निकालने में कामयाब रहेंगे।

भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 1

मकर | Capricorn

(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

आज आपको मान सम्मान मिलेगा। आपके रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे, किसी नए कार्य में प्रवेश करना पड़े, तो अवश्य करें क्योंकि इसका आपको भविष्य में भरपूर लाभ होगा।आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आयेगा।  संतान को अच्छे कार्य करते देख आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

कुंभ | Aquarius

(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

सांसारिक सुख के साधनों में आज वृद्धि होगी। जिन पर आप कुछ धन भी व्यय करेंगे।आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा।  खुशमिजाज व्यक्ति के होने के कारण आपके मित्रों की संख्या में इजाफा होगा। रात्रि का समय आप अपने मित्रों के साथ हास्य विनोद में व्यतीत करेंगे।

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 7

मीन | Pisces

(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

आज आपको सामाजिक सम्मान भी मिलता दिख रहा है, जिससे आप का मनोबल बढ़ेगा।आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। आज आपका यदि कोई अधूरा कार्य लंबे समय से पड़ा हुआ था, तो वह आज पूरा हो सकता है। आज आप अपने पुत्र या पुत्री के विवाह से संबंधित कोई फैसला ले सकते हैं, जिससे परिवार में खुशी की लहर रहेंगे और जीवन साथी का आपको भरपूर सहयोग मिलेगा।

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

Leave a Reply

Your email address will not be published.