दैनिक राशिफल – 05 मई 2021

दैनिक राशिफल आपके लिए बहुत जरुरी होता हैं आप आज के दिन में यदि कुछ निर्णय लेने वाले हैं आपको उसकी सकारात्मक ,नकारात्मक बातों का पता चलता हैं। और आप अपने प्रेम और स्वास्थ्य के बारे में जान सकते हैं।

मेष | Aries

(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

दांपत्य जीवन सुख से भरपूर रहेगा। प्रेम जीवन में तनाव के बावजूद स्थिति काबू में रहेगी। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। आशादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन आज काफी अच्छा रहेगा और रिश्ते में आत्मीयता बढ़ेगी और रोमांस बढ़ेगा। काम के सिलसिले में आपको बहुत अच्छे नतीजे मिलेंगे।

भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 5

वृष | Taurus

(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

आपकी तरक्की हो सकती है और आप के कार्यभार में बढ़ोतरी हो सकती है। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। जो लोग विदेश रहते हैं, उन्हें कुछ अच्छा लाभ मिल सकता है। सेहत मजबूत रहेगी।आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आप अपने प्रेम जीवन को खुशनुमा बनाने का प्रयास करेंगे।  आपकी तरक्की हो सकती है और आप के कार्यभार में बढ़ोतरी हो सकती है। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा।

भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8

मिथुन | Gemini

(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

शादीशुदा लोगों का दांपत्य जीवन सामान्य रूप से बीतेगा। काम के सिलसिले में आपको और थोड़ा ध्यान देकर काम करना होगा और बेवजह की चिंताओं से दूर रहना होगा।आप खुद पर विश्वास रखेंगे और कामों को बड़े अच्छे तरीके से निपटा देंगे, जिससे आप आसानी से ही हर काम में बढ़ जाएंगे। काम के सिलसिले में भी अच्छे नतीजे मिलेंगे और पारिवारिक जीवन सुख देने वाला साबित होगा।

भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 7

कर्क | Cancer

(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

व्यापारी वर्ग के लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा। आपकी सेहत अच्छी रहेगी और आप खुद को काफी एनर्जेटिक महसूस करेंगे। शादीशुदा जीवन में आज का दिन अच्छा रहेगा  किसी दोस्त या पड़ोसी से कुछ खास विचार विमर्श कर सकते हैं, जिसमें उनकी राय लेकर आप काम करेंगे। नौकरी पेशा लोगों को बेहतरीन नतीजे हासिल होंगे और उनके काम में सफलता दिखाई देगी।

भाग्यशाली रंग- गहरा पीला, भाग्यशाली अंक- 3

सिंह | Leo

(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

घर परिवार में प्रेम बढ़ेगा। साथ बैठकर कोई फिल्म देखेंगे। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। व्यापार बढ़ेगा। खर्चे अधिक होंगे आपके लिए आज का दिन सामान्य तौर पर फलदायक रहेगा। आपको संपत्ति संबंधित कोई फायदा हो सकता है। प्रेमी लोगों को आज थोड़ा ध्यान से चलना होगा और रिश्ते में नीरसता रहेगी। परिवार का माहौल सुखद रहेगा। ।

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

कन्या | Virgo

(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

आज अपनी बुद्धि का फल मिलेगा। व्यापारी वर्ग को बिजनेस में कोई नई डीलक्स हाथ लग सकती है, जिससे उन्हें मुनाफा होगा।आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आप अपने आप पर भरोसा करेंगे और खुद में आत्मविश्वास महसूस करेंगे, जिसके बल पर आज आप विजय हासिल करेंगे। भाग्य का सितारा भी बुलंद रहेगा, जिससे कामों में कम मेहनत से ही सफलता मिलेगी।

भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 6

तुला | Libra

(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

शादीशुदा लोगों का दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा लेकिन प्रेम जीवन जीने वाले लोगों के मध्य तनाव बना  रहेगा। आपके खर्चे अधिक रहेंगे। मानसिक तनाव आप पर भारी रहेगा। घर परिवार की चिंता आपको परेशान कर सकती है। हो सकता है आपको यह महसूस होने लगे कि आपके काम का आपको इस समय में अच्छा प्रतिफल नहीं मिलेगा  व्यापारी वर्ग को अच्छा लाभ मिलेगा।

भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 4

वृश्चिक | Scorpio

(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

आपको अपने साथ काम करने वाले लोगों से अच्छा व्यवहार करना चाहिए क्योंकि वे आपके बहुत काम आएगा।आपके लिए आज का दिन काफी अच्छा रहेगा।  प्रेम जीवन खुशनुमा रहेगा  शादीशुदा लोगों का जीवन संतुष्ट रहेगा। आपका दिन अच्छा जाएगा। आपकी सेहत मजबूत होगी। काम के सिलसिले में आपको बेहद अच्छे नतीजे मिलेंगे।

भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 2

धनु | Sagittarius

(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

प्रेम जीवन के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। शादीशुदा लोगों को आज थोड़ा सावधानी बरतनी चाहिए।आपकी इनकम बढ़ेगी। कुछ लोग नई नौकरी के प्रयास कर सकते हैं। व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आप जब भी किसी से बात करें, थोड़ा सोच समझ कर बात करें क्योंकि आज कुछ किसी को ऐसा कह सकते हैं, जो उन्हें बुरा लग जाए।

भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 1

मकर | Capricorn

(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

दांपत्य जीवन खुश रहेगा और प्रेम जीवन जीने वालों को भी अच्छे नतीजे हासिल होंगे।मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।  नौकरी पेशा लोगों को बहुत अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपकी मेहनत सर चढ़कर बोलेगी। व्यापारी वर्ग के लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा। परिवार में समझदारी बढ़ेगी। एक दूसरे के प्रति प्रेम बढ़ेगा।

भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

कुंभ | Aquarius

(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आपको बेवजह की चिंताओं से बाहर निकल कर आगे के बारे में सोचना चाहिए ताकि समस्याओं से मुक्ति मिल सके। सेहत कमजोर रहेगी,  काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। स्वयं पर भरोसा बनाए रखें और दूसरों की मदद करने का विचार बनाएं।

भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6

मीन | Pisces

(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। आप अपने दांपत्य जीवन को खुशनुमा बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। इससे आपके रिश्ते में और रोमांस और अपनापन बढ़ेगा। प्रेमी युगल के लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। फिर भी उन्हें अपनी बात अपने प्रिय को बताने में आसानी होगी, जिससे आपसी समझ बढ़ेगी। सेहत मजबूत रहेगी। खर्चों में बढ़ोतरी होगी लेकिन इनकम भी अच्छी होगी।

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

Leave a Reply

Your email address will not be published.