दैनिक राशिफल – 02 मई 2021
दैनिक राशिफल आपके लिए बहुत जरुरी होता हैं आप आज के दिन में यदि कुछ निर्णय लेने वाले हैं आपको उसकी सकारात्मक ,नकारात्मक बातों का पता चलता हैं। और आप अपने प्रेम और स्वास्थ्य के बारे में जान सकते हैं।
मेष | Aries
(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)
जीवनसाथी को आपकी सेहत की चिंता रहेगी। प्रेम जीवन जीने वालों को आज थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। यदि कोई निवेश करने जा रहे हैं तो कर सकते हैं। आप अपने प्रेम जीवन को सजाने और संवारने का पूरा प्रयास करेंगे। प्रेम जीवन में क्रिएटिविटी काम आएगी। आपका प्रयास सफल रहेगा। शादीशुदा लोगों के दांपत्य जीवन में तनाव से मुक्ति मिलेगी। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। सभी प्रकार की परेशानिया जल्दी ही सही होगी।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 5
वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)
नौकरीपेशा वाले लोगो को रोजगार से सम्बंधित दिक्कतें आ सकती पर जल्दी ही सब सही होगा। आपके सम्बन्ध आपके प्यार से बढ़ेंगे। आपके लिए आज का दिन सामान्य तौर पर अच्छा रहेगा। आप अपने परिवार और जिम्मेदारियों का अच्छे से पोषण करेंगे और घरेलू खर्च भी करेंगे। इससे आपकी इनकम प्रभावित तो होगी लेकिन आपको खुशी भी होगी। परिवार के लोगों का स्नेह और प्रेम देखते ही बनेगा। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे देखने को मिलेंगे।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8
मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)
इनकम के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा। आपके खर्चे भी रहेंगे लेकिन ज्यादा नहीं। सेहत मजबूत रहेगी।अपने द्वारा लिए गए निर्णय को सोच समझ कर करना हैं। इससे आप अपने आप में सुधर ला सकते हैं। रिश्तेदार और पड़ोसियों से बातचीत करने का भी मौका मिल सकता है। भाग्य के भरोसे ना बैठे काम में अपना पूरा मन लगाए। किसी से बहस ना करे और सभी चीजों को समझदारी से करे।
कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)
आपकी कार्यकुशलता से आपका बाॅस प्रभावित हुए बिना नहीं रह पाएगा। व्यापारी वर्ग को आज कुछ अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपकी सेहत भी बढ़िया रहेगी और उत्तम भोजन का आनंद लेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं में अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं दांपत्य जीवन में थोड़ा सावधानी बरतनी चाहिए लेकिन प्रेम जीवन में आज काफी रोमांटिक समय बिताने का मौका मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- गहरा पीला, भाग्यशाली अंक- 3
सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)
आपको अपने काम में आनंद आएगा और आगे बढ़ चढ़कर कार्य संपन्न करेंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। आप किसी भी चुनौती से घबराएंगे नहीं और मेहनत करेंगे। विरोधियों से आप जीत जायेंगे। नौकरी पेशा लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। लोग आपसे जलन करे और आपको नुकसान पहुंचा सके। आपको व्यवसायिक गतिविधियां में निर्णय लेने में दिक्कत आ सकती हैं। प्रेम बढ़ेगा। स्वास्थ्य में लाभ होगा।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9
कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)
व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। आपको कहीं से प्रॉफिट मिल सकता है। ससुराल पक्ष के लोगों से आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। नकारात्मक बातों को अपने से दूर रखे। घर में आपके प्यार के लिए सकारात्मक चीजे आएगी। स्वास्थ्य ठीक रहेग। दांपत्य जीवन में प्रेम रहेगा लेकिन प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों को आज कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 6
तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)
अपने दोस्तों के साथ मिलकर काम करेंगे तो लाभ होगा। समाज की सेवा करे आपको लाभ होगा। दांपत्य जीवन को सुख मिलेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को भी आज अच्छे नतीजे मिलेंगे। नौकरी पेशा लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। उन्हें अपने काम का अच्छा नतीजा मिलेगा। जो लोग व्यापार करते हैं, उन्हें किसी बड़े व्यक्ति का सहयोग मिलेगा, जिससे काम में सफलता मिलेगी।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 4
वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)
दांपत्य जीवन में प्रेम और खुशी बरकरार रहेगी। आपका रिश्ता मधुर बनेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आज आप अपने किसी पुराने दोस्त से जी भर कर बातें करेंगे। आपकी सेहत आज अच्छी रहेगी। परिवार में सकारात्मक माहौल बनेगा। सबके साथ उचित व्यवहार करे इससे आपके मन को शांति मिलेगी। बिना किसी काम के तनाव और चिड़चिड़ापन महसूस होगा पर अपने आपको शांत बनाए रखे।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 2
धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)
दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को भी आज कुछ दिक्कतें हो सकती हैं। परिवार में किसी विवाद को लेकर जड़ें गहरी हो सकती है जितना कमाई होगी उतनी खर्च भी होगा। नौकरी में अपने काम के प्रति लापरवाही ना बरते। साथी के स्वास्थ्य का खास ध्यान रखे।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 1
मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)
आज आप काफी व्यस्त रहने वाले हैं। कई ऐसे काम हैं, जो आप को निपटाने हैं लेकिन आपके पास समय की कमी है, इसलिए आपको प्राथमिकताएं निर्धारित करनी होंगी। शारीरिक तौर पर आपकी सेहत अच्छी रहेगी। घर में कोई कार्य कर रहे हैं तो सबको साथ लेकर फैसला करना हैं। समाज की सेवा के लिए सामजसेवी संस्थाओ से मिलकर काम करे। अचानक रुका हुआ कार्य हो सकता हैं।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5
कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)
प्रेम जीवन जीने वालों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपने किसी मित्र से कुछ सहायता मिल सकती है। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। व्यापारी वर्ग के लिए भी आज का दिन बढ़िया रहेगा। परिवार का माहौल सही रहेगा। सभी लोग साथ मिलकर प्यार से रहे। अपना दिन अच्छे से जिए दिनचर्या सही रखे।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6
मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)
शारीरिक तौर पर सेहत अच्छी रहेगी। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे लेकिन आप अपने काम से खुश नहीं होंगे। दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों कुछ दिक्कतें हो सकती हैं आपकी किसी पुराने मित्र से बातचित होगी। मुश्किल समय में अपनों की सहायता ले। किसी भी पारकर के गलत आदतों से दूर रहे। कोई भी व्यवसायिक कामों में बाधा आएगी। आपसी सम्बन्धो में नजदीकया बढ़ेगी।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9