दैनिक राशिफल – 08 मई 2021

दैनिक राशिफल आपके लिए बहुत जरुरी होता हैं आप आज के दिन में यदि कुछ निर्णय लेने वाले हैं आपको उसकी सकारात्मक ,नकारात्मक बातों का पता चलता हैं। और आप अपने प्रेम और स्वास्थ्य के बारे में जान सकते हैं।

मेष | Aries

(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

आज का दिन आपके व्यापार के मामले में अनुकूल रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आज लाभ के कई सौदे मिलेंगे, लेकिन मनमौजी स्वभाव के कारण आप इनसे पूरा लाभ नहीं उठा सकेंगे। आज आपके परिवार के सदस्य आपके ऊपर ज्यादा विश्वास करेंगे।

भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 8

वृष | Taurus

(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा।  नौकरी  से जुड़े जातकों को आज अपने अधिकारियों से अनुबंध हो सकती है। यदि ऐसा हुआ तो भविष्य में वह आपको नुकसान दे सकते हैं, इसलिए अपने क्रोध पर नियंत्रण बनाए रखें।

मिथुन | Gemini

(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा।  पारिवारिक बिजनेस मे कुछ मुद्दे आसानी से हल होंगे। घर परिवार में आज कोई अशुभ सूचना मिलने से तनाव हो सकता है। नौकरी में आज आपके शत्रु आप को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे, लेकिन असफल रहेंगे। सायंकाल का समय आज आपके मित्रों और परिजनों को साथ में साहस देगा।

भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 6

कर्क | Cancer

(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

आज का दिन आपकी आर्थिक उन्नति के लिए कारगर साबित होगा। आज जिस बात को छुपाने का प्रयास करेंगे, वहीं तकरार का कारण बन सकती है। सायंकाल के समय आप अपने सामाजिक क्षेत्र में मेलजोल बढ़ाने में कामयाब होंगे। यदि आपका कोई कार्य लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह भाइयों के सहयोग से आसानी से पूरा होगा।

भाग्यशाली रंग- गहरा पीला, भाग्यशाली अंक- 4

सिंह | Leo

(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

आज आपकी धन की आमदनी  कम होने से और खर्चे अधिक रहने के कारण आर्थिक स्थिति का संतुलन बिगड़ सकता है। सायंकाल का समय आपका सामाजिक उत्तरदायित्व बढेगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। संतान को सामाजिक कार्य करते देख आज मन में हर्ष की भावना रहेगी।

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5

कन्या | Virgo

(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

आज आपको राजकीय मदद भी मिलेगी। सायंकाल के समय अचानक लाभ होने के योग बन रहे हैं। आज आप अपनी संतान के भविष्य के लिए चिंतित हो सकते हैं।आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहने वाला है।

भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 8

तुला | Libra

(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए निश्चित परिणाम लेकर आएगा। संतान की समस्याओं का समायोजित समाधान ना मिलने से मानसिक अशांति हो सकती है। परिस्थितियों को सुधार कर वह खत्म होगा। अपने किसी मित्र की सहायता के लिए आज आगे आएंगे, इसमें कुछ धन भी व्यय होगा। सायंकाल का समय आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ खेलकूद में व्यतीत करेंगे।

भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 7

वृश्चिक | Scorpio

(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

आज का दिन आप को सार्वजनिक क्षेत्र में सम्मान दिलवाएगा। आज आप किसी सरकारी योजना का पूरा लाभ उठाएंगे। माता अथवा घर की महिलाओं की सेहत आज कुछ नरम गरम रहने के कारण वातावरण अस्त-व्यस्त रहेगा। आज आप अपनी व्यापार की योजनाओं के लिए कुछ धन भी व्यय करेंगे।

भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 8

धनु | Sagittarius

(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

विद्यार्थियों को आज अपने गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त होगा।आज का दिन आपके लिए नए नए अनुभव लेकर आएगा। प्रियजनों की मदद से आपका रुका हुआ धन आज आपको प्राप्त हो सकता है। कार्य व्यवसाय में आज दिनचर्या संभावनाओं पर केंद्रित रहेगी।

भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 1

मकर | Capricorn

(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आपको सामाजिक क्षेत्र में मान सम्मान दिलवाएगा। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों से कोई अनबन ना हो इस बात का विशेष ध्यान रखें और अपना काम सही समय पर करें। दांपत्य जीवन में सरसता बनी रहेगी।

भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

कुंभ | Aquarius

(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

आज आपको व्यापार में लाभ के नए नए अवसर मिलेंगे, लेकिन आपको सही पहचानने की जरूरत है। समाज में आपकी अमीर लोगों से पहचान बनेगी। ससुराल पक्ष से धन लाभ होता दिख रहा है।

भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6

मीन | Pisces

(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

व्यापार के लिए आज कुछ छोटी व लंबी दूरी की यात्रा भी करनी पड़ सकती है। कारोबार में लाभ के आपको कई अवसर मिलेंगे, सायंकाल का समय संतान से जुड़ी समस्या को हल करने में व्यतीत होगा। व्यापार के लिए आज कुछ छोटी व लंबी दूरी की यात्रा भी करनी पड़ सकती है। यदि ऐसा हो तो सामान व सेहत दोनों का ध्यान रखें।

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

Leave a Reply

Your email address will not be published.