अर्जुन कपूर फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता हैं और उन्होंने अपनी पहली ही फिल्म से लोगों का दिल जीत लिया था। अर्जुन कपूर ने अपने शानदार अभिनय के बलबूते अच्छा खासा नाम कमाया है।

अर्जुन कपूर युवा वर्ग में काफी चर्चित अभिनेता हैं। 36 साल इस अभिनेता के निजी जिंदगी से जुड़ी हुई कुछ महत्वपूर्ण बातों के बारे में आपको बताने वाले हैं।

आपको बता दें कि अर्जुन कपूर ने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2012 में फिल्म “इशकजादे” से की थी और इस फिल्म के जरिए उन्होंने अच्छी खासी लोकप्रियता हासिल की। अर्जुन कपूर अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने निजी जीवन को लेकर भी सुर्खियों में रहे हैं।

जैसा कि आप सब जानते होंगे फिलहाल अर्जुन कपूर अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा को डेट कर रहे हैं लेकिन शायद ही किसी को इस बारे में पता होगा कि कभी अर्जुन कपूर सलमान खान की छोटी बहन अर्पिता को भी डेट चुके हैं।

अर्जुन कपूर और अर्पिता में एक-दूसरे के करीब 2 साल तक डेट किया और इन दोनों के रिलेशनशिप की जानकारी सलमान खान और उनके घर वालों को अच्छी तरह से थी। सलमान खान और उनके घर वालों को अर्जुन कपूर और अर्पिता के रिलेशनशिप से कोई भी परेशानी नहीं थी और सभी को दोनों की जोड़ी काफी पसंद भी आती थी।

 

लेकिन अर्जुन कपूर और अर्पिता का रिलेशनशिप ज्यादा समय तक नहीं चल पाया और 2 साल के बाद यह दोनों एक दूसरे से अलग हो गए। ऐसा कहा जाता है कि अर्जुन कपूर और अर्पिता के ब्रेकअप की वजह अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा थीं।

वैसे इस खबर में कहां तक सच्चाई है, यह बता पाना मुश्किल है। ऐसा बताया जाता है कि अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा की अदाओं पर अर्जुन कपूर पूरी तरह से लट्टू हो गए थे, जिसकी वजह से उन्होंने अर्पिता से रिश्ता तोड़ लिया।

ऐसा भी बताया जाता है कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के रिलेशनशिप से खान परिवार बेहद नाराज थे।ऐसा बताया जाता है कि सलमान खान और उनके परिवार वालों ने अर्जुन कपूर को मलाइका से दूर रहने की हिदायत भी दे दी थी। अर्जुन कपूर से अर्पिता का रिश्ता टूटने बाद अर्पिता ने अभिनेता आयुष शर्मा से विवाह कर लिया।

मौजूदा समय में अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। यह दोनों एक साथ वेकेशन पर जाते दिखते है और कई इवेंट्स में भी साथ नजर आते हैं। इन दोनों की एक-दूसरे के साथ की रोमांटिक तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.