अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान पर इस समय हर कोई अपनी नजरें टिकाए हुए हैं। एनसीबी के शिकंजे में आने के बाद से आर्यन खान से जुड़ी हर एक बात अब लोगों के सामने आ रही हैं।
आज हम अपने आर्टिकल में बॉलीवुड लाइफ की इस खास रिपोर्ट के द्वारा आपको आर्यन खान की पूरी फ्रेंडलिस्ट से आपको रूबरू करवाने जा रहे हैं। चलिए जाने वह कौन 7 स्टारकिड्स हैं जोकि आर्यन खान के बेस्ट फ्रेंड माने जाते है?
अहान पांडे
चंकी पांडे के रिश्ते से भतीजे अहान आर्यन खान के काफी क्लोज फ्रेंड माने जाते है। अहान ने अपनी दोस्ती शाहरुख खान की बेटी सुहाना के साथ भी कर रखी है।
अहान शेट्टी
अभिनेता सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी भी आर्यन की फ्रेंडलिस्ट में शामिल है। कुछ दिनों पहले सुनील शेट्टी आर्यन खान को खूब सपोर्ट करते हुए नजर आए थे।
अनन्या पांडे
अनन्या पांडे का नाम भी आर्यन की फ्रेंडलिस्ट में शामिल हैं। अक्सर अनन्या, शनाया और आर्यन एक साथ जमकर पार्टी किया करते हैं।
अंजिल धवन
वरुण धवन की रिश्तेदार मानी जाने वाली अंजलि धवन को भी कई दफा आर्यन खान के साथ देखा गया है। अंजलि और सुहाना भी काफी अच्छी दोस्त हैं।
खुशी कपूर
पिछले जगत कि नामी एक्ट्रेस श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर और आर्यन खान भी काफी ज्यादा अच्छी दोस्त हैं।
शनाया कपूर
अभिनेता संजय कपूर की बेटी सनाया कपूर भी जल्द ही बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने वाली है। शनाया-आर्यन खान दोनों ही पार्टी पर्सन हैं और दोनों को अक्सर ही पार्टी करते हुए देखा गया है।
नव्या नवेली नंदा
अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा और शाहरुख खान के बेटे आर्यन के बीच में भी काफी अच्छी दोस्ती है।