हनी सिंह एक मशहूर पंजाबी सिंगर और रैपर है जो अक्सर अपने गानों को लेकर सुर्खियों में रहते है। हनी सिंह ने ब्लू आईज, हाई हील्स, अंग्रेजी बीट जैसे हिट गानों से सबके दिलों पर राज किया है।

हनी सिंह अक्सर सुर्खियों में बने रहते है कभी अपने गानों की वजह से तो कभी अपनी तब्यत की वजह लेकिन इस बार वजह कुछ अलग है। हनी सिंह का विवादों से भी गहरा नाता रहा है।

दरअसल, इस बार हनी सिंह अपने गानों की वजह से चर्चा में नहीं हैं बल्कि वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियां में है। सिंगर और रैपर हनी सिंह की पत्नी शालिनी तलवार ने हनी सिंह पर काफी गंभीर आरोप लगाए है।

और घरेलू हिंसा तक का केस कोर्ट में दर्ज कर दिया है। हनी सिंह की पत्नी शालिनी तलवार ने शारीरिक हिंसा, यौन हिंसा, मानसिक उत्पीड़न और आर्थिक हिंसा का आरोप हनी सिंह पर लगाया है और तो और उनके माता-पिता और बहन पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।

हनी सिंह की पत्नी शालिनी तलवार ने “द प्रोटेक्शन ऑफ वुमन फ्रॉम डोमेस्टिक वायलेंस एक्ट” के तहत कोर्ट में याचिका दायर की है। अपनी पत्नी द्वारा लगाए गए इन तमाम आरोपों की वजह से एक बार फिर से हनी सिंह चर्चा का विषय बने हुए हैं। शालिनी तलवार ने यह याचिका तीस हजारी कोर्ट में लगाई है। शालिनी तिवारी की याचिका तीस हजारी कोर्ट की मजिस्ट्रेट तानिया सिंह के सामने पेश की गई। वकील संदीप कपूर, अपूर्वा पांडे और जीजा कश्यप ने शालिनी तलवार की तरफ से याचिका मजिस्ट्रेट के सामने पेश की। कोर्ट के द्वारा हनी सिंह को एक नोटिस जारी किया गया है जिसमें उनको 28 अगस्त से पहले इस पर जवाब देने को कहा गया है।

हनी सिंह ने अपनी बचपन की दोस्त शालिनी से शादी की है। स्कूल के दिनों में ही दोनों को प्यार हो गया था। हनी सिंह के इंडस्ट्री में नाम कमाने से पहले ही उन्होंने शालिनी से शादी कर ली थी। शालिनी लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं। भले ही हनी सिंह आज बड़े स्टार बन चुके हैं परंतु उनकी पत्नी शालिनी अपनी जिंदगी को निजी रखना पसंद करती हैं।स्कूल के दिनों से ही हनी सिंह और शालिनी एक दूसरे को बहुत पसंद करते थे और दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे।

शुरुआत में शालिनी और हनी सिंह में अपनी प्रेम कहानी छुपा कर रखी थी। आपको बता दें कि बाद में हनी सिंह लंदन चले गए थे, जिसकी वजह से दोनों के बीच दूरियां बढ़ने लगी परंतु इन सबके बावजूद भी इन दोनों के प्यार में बिल्कुल भी कमी नहीं आई। इनका प्यार का रिश्ता मजबूत बना रहा और आखिर में इन दोनों ने शादी करके अपने प्यार की डोर को और मजबूत बना दिया। दोनों ने 23 जनवरी 2011 को शादी की थी।

इन दोनों का विवाह सिख परंपरा से संपन्न हुआ था। भले ही हनी सिंह और शालिनी का प्यार बचपन का है परंतु 10 साल की शादी के बाद इन दोनों के रिश्ते में दरार आ गई। शालिनी ने हनी सिंह पर शारीरिक हिंसा, यौन हिंसा, मानसिक उत्पीड़न और आर्थिक हिंसा का आरोप लगाया है। इन सभी आरोपों के साथ उन्होंने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। अब कोर्ट इस मामले में क्या फैसला देता है यह तो आने वाला समय ही बता सकता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.