मशहूर पंजाबी सिंगर और रैपर हनी सिंह अपने गानों के लिए हमेशा ही सुर्खियों में बने रहते हैं। हनी सिंह ने ब्लू आईज,हाई हील, अंग्रेजी बीट जैसे तमाम गाना से लोगों को अपना दीवाना बना दिया है। वे अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में छाए रहते हैं।
बता दे की हनी सिंह का विवादों से भी गहरा नाता रहा है। पिछले कुछ दिनों से हनी सिंह एक बार फिर से चर्चा का विषय बन गए हैं। इस बार वह अपनी गायकी के लिए नहीं बल्कि अपने पारिवारिक मामलों की वजह से चर्चा में हैं।
आपको बता दें कि सिंगर और रैपर हनी सिंह की पत्नी शालिनी तलवार ने उन पर कई आरोप लगाए हैं और उन्होंने हनी सिंह के खिलाफ घरेलू हिंसा का केस भी दर्ज करवाया है।
शालिनी तलवार ने उन पर शारीरिक हिंसा मानसिक उत्पीड़न यौन हिंसा और आर्थिक हिंसा जैसे कई गंभीर आरोप लगाए हैं। सिंगर हनी सिंह के साथ-साथ उनके परिवार पर भी कई गंभीर आरोप लगे हैं।
आपको बता दें कि हनी सिंह की पत्नी शालिनी तलवार ने “द प्रोटेक्शन ऑफ वीमेन फॉर डेमोक्रेसी वायलेंस एक्ट” के तहत कोर्ट में याचिका दायर की है।
शालिनी तलवार ने याचिका तीस हजारी कोर्ट में लगाई है। यह केस तीस हजारी कोर्ट के मजिस्ट्रेट तानिया सिंह के सामने पेश की गई है। वकील संदीप कपूर, अपूर्वा पांडे और जीजा कश्यप ने साली तलवार की ओर से याचिका पेश की है।
कोर्ट ने हनी सिंह को एक नोटिस जारी किया है जिसमें 28 अगस्त से पहले इस मामले पर उनको जवाब देने को कहा गया है।
आपको बता दें कि हनी सिंह और उनकी पत्नी बचपन के दोस्त हैं। स्कूल के दिनों से ही उन दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया था। हनी सिंह इंडस्ट्री में नाम कमाने से पहले ही शालिनी के साथ शादी के बंधन में बंध गए थे।