अधिकतर लोगों का मानना है, कि इस दुनिया में महिला को समझ पाना एक टेढ़ी खीर के समान है, इस संबंध में कुछ पुरान लोगों की एक कहावत प्रचलित है, जिसमें कहा गया है कि महिलाओं का स्वभाव स्वयं भगवान भी नही समझ सकता, तो हम कैसे समझेगें, पर आज हम जिस जानकारी से आपको अवगत कराने वाले है I
कैसे खुलेंगे महिलाओं के राज

हमारे शास्त्रों में कुछ ऐसी विद्याओं का लेख मिलता है जो की बहुत ही रोचक होती है इस ज्ञान से हम सभी जीवन के अहम पहलू के बारे में जान सकते है|शारीरिक अंगो का विश्लेषण कर व्यक्ति के चरित्र की व्याख्या करना ही सामुद्रिक शास्त्र है। यह हिन्दू शास्त्रों द्वारा प्रदान की गई ऐसी विधा है जिसे गहरे अध्ययन के बाद ही उजागर किया गया। सोचा जाए तो वर्षों लगे होंगे हर विषय से संबंधित निष्कर्ष प्रदान करने में और वह भी एक ऐसा निष्कर्ष जो हर रूप, हर व्यक्ति पर फिट बैठ सके।
एक कहावत है कि महिलाओं का नेचर खुद भगवान भी नहीं समझ सकते। पर क्या आप जानते हैं महिलाओं को समझने के लिए ज्यादा दिमाग लगाने की जरूरत नहीं होती उनके सारे राज खुद उनके शरीर के ये अंग खोल देते हैं। अगर आप भी अपनी किसी महिला मित्र के बारे में कुछ जानना चाहते हैं तो बस उनके शरीर के इन हिस्सों पर एक नजर डाल लीजिए।
होंठ

महिलाओं के चेहरे का सबसे आकर्षक अंग होता है उसके होंठ। किसी भी महिला के होंठ देखकर आप उसके स्वभाव और व्यक्तित्व के बारे में पता लगा सकते हैं। लाल, पतले, चिकने और अच्छी शेप वाले होंठों की महिलाएं अपने स्वभाव से बेहद सेक्सी और अपने पति का प्यार पाने वाली होती हैं जिन महिलाओं के होंठ गुलाबी या हल्के गुलाबी रंग के होते हैं वो काफी मिलनसार होती हैं। इन्हें लोगों से घुलना-मिलना अच्छा लगता है I एकदम लाल होंठ वाले लोग कर्मठ होते हैं और इन्हें अपने काम से काफी लगाव होता है।
भौहें

व्यवस्थित धनुष आकार वाली भौहें जिन महिलाओं की होती हैं उनकी गिनती सुंदर और चरित्रवान स्त्रियों में की जाती है। जबकि इसके विपरीत सीधी लंबी और मोटी टूटी हुई भौंह अच्छी नहीं मानी जाती। जिन महिलाओं के नाक के ऊपर दोनों तरफ से भौंह मिलती हैं ऐसी महिलाओं को पति का सुख ज्यादा समय नहीं मिलता। यह विधवापन का संकेत होता है।
गालों में डिंपल

चेहरे के डिंपल एक व्यक्ति में आकर्षण का बड़ा केन्द्र बन जाते हैं। किसी के दोनों गाल पर डिंपल होते हैं तो किसी के एक ही गाल पर होता है। लेकिन एक हो या दोनों गालों पर, ये बहुत सुंदर लगते हैं।ऐसी महिलाएं जिनकी गालों में डिंपल हो वो नेचर से काफी खुशमिजाज और वफादार मानी जाती हैं। ऐसी महिलाएं स्वभाव से काफी दयालु भी होती हैं, साथ ही जिन महिलाओं के गालों में डिंपल होती है, उन्हें काफी भाग्यवान माना जाता है।
ठोड़ी पर डिम्पल

ऐसी महिलाएं जिनकी ठोड़ी पर डिंपल हो वो नेचर से काफी खुशमिजाज और वफादार मानी जाती हैं। ऐसी महिलाएं स्वभाव से काफी दयालु भी होती हैं। जबकि जिन महिलाओं की ठोड़ी गोल होती है उन्हें काफी भाग्यवान माना जाता है। लंबी ठोड़ी वाली महिलाएं सांसारिक सुखों की तरफ जल्दी आकर्षित हो जाती हैं इसलिए उनकी गिनती चरित्रहीन महिलाओं में की जाती है।