अक्सर हमलोग को सोशल मीडिया पर जानवरों से जुड़े वीडियो देखने को मिलते हैं। हाल ही में एक सांप का वीडियो वायरल हो रहा है सोशल मीडिया पर। जिसमें उस सांप को एक महिला भगाते हुए नजर आ रही है। यह वीडियो काफी ज्यादा आश्चर्यजनक है और इसी वजह से लोग इस वीडियो को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

अगर आपको कहीं सांप दिख जाए तो जाहिर सी बात है कि आप भागेंगे। पर इस वायरल वीडियो में हम यह देख रहे हैं कि एक सांप महिला के घर में घुस गया और वह महिला भागने के बजाय उसे सांप को भगा रही हैं अपने घर से बिना डरे हुए। पर इनका तरीका कुछ अजीब सा है जिसे देखकर आप डर जाएंगे और साथ ही साथ आपको हंसी भी आ जाएगी।

जब वह महिला अपने घर से बाहर खड़ी थी तब यह सांप गेट के नीचे से घर में घुस गया। और तभी उस महिला की नजर उस पर पड़ी और उसने एक डंडे के मदद से सांप को बाहर किया। यह वीडियो देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि महिला सांप से बाहर जाने की गुजारिश कर रही हो।

इस वीडियो में वह महिला उस सांप से बात करते हुए नजर आ रही हैं। ऐसा लग रहा है कि वह किसी छोटे बच्चे से बात कर रही हो और वह सांप भी उस महिला की बात आराम से सुन रहा है।

सोशल मीडिया पर लोगों ने इस महिला की बहादुरी की खूब तारीफ की।

Leave a Reply

Your email address will not be published.