बॉलीवुड इंडस्ट्री में बहुत से ऐसे अभिनेता आए जिन्होंने अपने दम पर पहचान बनाई और टिके रहे। और आज वो सारे अभिनेता एक मिशाल है। बॉलीवुड में आखिर कौन फेमस होना नही चाहता। सब चाहते है की वो नाम कमाए और बॉलीवुड में एक सफल अभिनेता के रूप में जाने जाए।
लेकिन बहुत से अभिनेता ऐसे भी है जिन्होंने पहली फिल्म में कमल दिखाया और उनकी पहली फिल्म हिट भी हुई लेकिन उसके बाद उनका करियर बर्बाद हो गया। वो कहां खो गए किसी को नही पता और ना ही किसी ने जानने की कोशिश की।
और उन्ही अभिनेताओं में आते है वत्सल सेठ। वत्सल सेठ अपनी पहली ही फिल्म से हिट हो गए थे, लकिन बाद में वो कही गायब हो गए। पहली फिल्म के बाद उन्होंने और भी फिल्म की लेकिन उन्हें उन फिल्मों में सफलता नहीं मिली, और धीरे धीरे वो बॉलीवुड से गायब हो गए। और आज वत्सल सेठ 41 साल के हो गए है।
41 साल के वत्सल सेठ का जन्म 5 अगस्त 1980 को मुंबई में हुआ था। वत्सल सेठ की परवरिश भी मुंबई में ही हुई और उनकी पढ़ाई लिखाई भी इसी शहर में हुई। वत्सल सेठ ने अपने करियर की शुरुआत छोटे पर्दे से की थी।
साल 1996 में धारावाहिक ‘जस्ट मोहब्बत’ में उन्होंने काम किया था। बाद में उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा। लेकिन अफ़सोस कि वे हिंदी सिनेमा में हिट नहीं हो पाए और आज भी छोटे पर्दे पर ही वे सक्रिय है।
‘जस्ट मोहब्बत’ में वत्सल सेठ ने करीब 4 से 5 साल तक काम किया। वत्सल सेठ ने 1996 से लेकर साल 2000 तक इस शो में काम किया। और फिर साल 2004 में अभिनेता ने अपने कदम हिंदी सिनेमा में रखे। उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म थी ‘टार्जन द वंडर कार’। ये फिल्म लोगों को इतनी पसंद आई थी की आज भी इस फिल्म का नाम कइयों की जुबान पर है। और इसी के साथ ये फिल्म हिट हो गई थी।
‘टार्जन द वंडर कार’ में वत्सल सेठ की हीरोइन आयशा टाकिया थीं। दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने बहुत सराहा। इस फिल्म में हिंदी सिनेमा के दिग्गज़ अभिनेता अजय देवगन की भी छोटी सी भूमिका भी थी। अजय ने वत्सल के पिता का किरदार निभाया था।
फिल्म के हिट होने पर ये लगने लगा था की वत्सल कुमार ने अब अपनी जगह बॉलीवुड में बना ली और वो बहुत आगे जायेंगे। लेकिन अफसोस ऐसा नहीं हुआ। इस फिल्म के बाद वत्सल बॉलीवुड की कई फिल्मों में नज़र आए लेकिन उन्हें वो सफ़लता एक भी फिल्म में नहीं मिल पाई जो ‘टार्जन द वंडर कार’ से मिली थी। बॉलीवुड में नाम कमाने में वत्सल नाकाम हो गए और फिर से वे छोटे पर्दे की ओर चले गए।
साल 2014 में वत्सल सेठ ने छोटे पर्दे पर वापसी की और उन्हें धारावाहिक ‘एक हसीना थी’ में काम किया। यह धारावाहिक हिट हुआ था और वत्सल की बेहतरीन काम को लोगो ने खूब पसंद किया था। अभिनेता के साथ इस धारावाहिक में अभिनेत्री संजीदा शेख अहम रोल में नजर आई थी। बाद में वे साल 2016 में धारावाहिक ‘रिश्तों का सौदागर बाजीगर’ में भी दिखे।
वत्सल सेठ ने 2017 में इशिता दत्ता से शादी की थी। इशिता भी एक अभिनेत्री है और वो भी कई धारावाहिकों एवं बॉलीवुड फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। बता दें कि वत्सल, इशिता दत्ता से उम्र में करीब 10 साल बड़े हैं। वत्सल और इशिता साथ में एक खुशहाल जीन बिता रहे हैं और दोनों मुंबई में रह रहे हैं।