Janhvi Kapoor sets the ocean on fire wearing a bikini

दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की बड़ी बेटी जान्हवी कपूर अक्‍सर अपनी हॉटनेस से लोगों का दिल चुराती नजर आती हैं। इस बार भी अदाकरा का कुछ ऐसा ही हॉट अवतार देखने को मिल रहा है। दरअसल उन्‍होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर बिकिनी में कुछ तस्‍वीरें पोस्‍ट की हैं, जिसमें वह काफी बोल्‍ड नजर आ रही हैं। प्रिंटेड बिकिनी में उनके इस हॉट लुक को देख फैंस क्‍लीन बोल्‍ड हो गए हैं।

जान्‍हवी की ये तस्‍वीरें दुबई की हैं। इन दिनों वह अपनी बहन खुशी और पिता बोनी कपूर के साथ दुबई में  क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। रूही स्टार जान्‍हवी अपनी पोस्‍ट से फैंस को दीवाना बना रही हैं। वह लगातार प्रशंसकों को अपने वैकेशन की अपडेट दे रही हैं। गुरुवार शाम उन्‍होंने बिकिनी में अपनी कुछ सिजलिंग तस्वीरें शेयर कर इंटरनेट पर धमाल मचाया। हालांकि, जिस बात ने सबका ध्यान खींचा वह था उनका मजाकिया कैप्शन।

जान्हवी कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए ये तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में जान्हवी फ्लोरल प्रिंट बिकिनी पहनी हुई हैं, इसके साथ उन्होंने कमर में सेम प्रिंट का स्कार्फ भी पहना हुआ है। जान्हवी तस्वीरों में नम बालों के साथ काफी हॉट लग रही थीं। जान्हवी कपूर ने तस्वीरों के साथ वीडियो भी शेयर की है, वीडियो में उनकी खिलखिलाहट देख प्रशंसकों के चेहरे पर मुस्‍कान भी आई, जिसमें एक्ट्रेस अपनी बहन खुशी कपूर के साथ मस्ती करती दिखाई दे रही हैं। इन तस्वीरों क शेयर करते हुए जान्हवी कपूर ने कैप्शन में लिखा, ‘लुंगी डांस’।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

 

वर्कफ्रंट की बात करें तो जान्हवी कपूर को आखिरी बार हॉरर-कॉमेडी मूवी “Roohi” में राजकुमार राव और वरुण शर्मा के साथ देख गया था। वर्तमान में, उनके पास कई दिलचस्प प्रोजेक्‍ट हैं। वह 2008 में आई कॉलिन डी कुन्हा निर्देशित मूवी में नजर आएंगी। इसके अलावा, उनके पास पाइपलाइन में सिद्धार्थ सेनगुप्ता की ब्लैक कॉमेडी और गुड लक जेरी भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.