अभी कुछ समय पहले ही करीना कपूर दूसरी बार मां बनी है। और करीना कपूर के दूसरे बच्चे के आने के बाद ये बात मीडिया में काफी तेजी से फैली।

और अब करीना कपूर के दूसरे बच्चे की खबर थोड़ी सी पुरानी हुई ही थी की करीना कपूर ने सोशल मीडिया पर तीसरे बच्चे की न्यूज शेयर कर दी। तो आइए जानते है कौन है वो तीसरा बच्चा?

करीना कपूर ने प्रेगनेंट होते ही बहुत सारे भ्रमों को तोड़ा है। चाहे बात एक मां बनने की हो या मूवी में एक जबरदस्त किरदार निभाने की, करीना कपूर ने हमेशा एक सही फैसला लेकर लोगो की सोच को बदला है। करीना कपूर ही वो थी जिन्होंने बेबी बंप को एक फैशन में तब्दील कर दिया। और डिलीवरी के फ़ौरन बाद काम पर लौट कर उन्होंने इसे भी नॉर्मलाइज कर दिया।

लेकिन अब करीना ने अपने एक पोस्ट से फैंस को कंफ्यूज कर दिया है। दरअसल करीना ने एक ऐसी तस्वीर शेयर की, जिसमें वे सोनोग्राफी की तस्वीर लेकर खड़ी नजर आ रही थीं। इस तस्वीर के साथ ही करीना ने मजेदार कैप्शन भी लिखा था, जिसमे उन्होंने लिखा था की कुछ रोमांचक चीज पर एक लंबे समय से काम कर रही हूं। हालांकि यह वो काम नहीं है, जो आप सोच रहे हैं। जल्द ही इसकी घोसना करूंगी तबतक आप प्लेटफार्म पर बने रहे।

तीसरी प्रेगनेंसी का अनुमान लगाने लगे फैंस

सोशल मीडिया पर एक मैसेज देते हुए करीना कपूर लिखती है की मेरी पूरी प्रेगनेंसी और अपनी प्रेगनेंसी पर ये किताब लिखना, दोनो ही मेरे लिए एक सफर की तरह था। और इस सफर में अच्छे और बुरे दोनो दिन रहे है। कभी मैं काम पर जाना चाहती थी तो कभी कुझे बिस्तर से उठने तक का मन नहीं करता था। और इस किताब में मेरे दोनो मानसिक और शारीरिक स्तिथियों का वर्णन है।

मैं इसे तीसरा बच्चा कहूंगी

करीना कपूर कहती है की कई इस किताब को तीसरा बच्चा ही कहूंगी। क्योंकि इसके लिखने के कॉन्सेप्ट से लेकर इसके पब्लिश होने तक का सफर एक प्रेगनेंसी से कम नहीं था। इस प्रेग्नेंसी बाइबल को देश के स्त्री रोग और प्रसूति रोग विशेषज्ञों की गवर्निंग बॉडी FOGSI की मान्यता दी गई है। साथ ही इसे लिखने में मेरे पर्सनल डॉक्टर का भी योगदान रहा है। मैं एक किताब को आप सब के साथ शेयर करने के लिए काफी एक्साइटेड और नर्वस दोनो ही हूं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.