नीरज चोपड़ा टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत को गोल्ड जीता कर देश की शान बन चुके हैं। उनकी प्रशंसा हर तरफ हो रही है। उन्होंने भारत को खुद पर गर्व करने का मौका प्रदान किया है।
उनको इसके लिए पूरे देश से ढेरों प्यार और सम्मान मिल रहा है। गोल्ड जीतने के बाद कई लोगों ने नीरज चोपड़ा को कई लोगों ने इनाम देने की भी घोषणा की।
आज नीरज का दीवाना पूरा देश है, खासकर लड़कियां। लड़कियों को उनका लुक और हेयर स्टाइल काफी पसंद आ रहा है। लेकिन इतनी कामयाबी हासिल करने के बाद भी नीरज काफी सहज हैं।
उनमें किसी प्रकार का घमंड नहीं दिखता। वे सबसे बड़ी विनम्रता से बात करते हैं। ये खासियत उन्हें और भी ज्यादा प्रशंसनीय बनाता है।
आज भारत की हर लड़की का दिल नीरज चोपड़ा पर आ गया है। इसी बीच कियारा और सिद्धार्थ से भी ‘शेरशाह’ के प्रमोशन के दौरान नीरज चोपड़ा से जुड़े सवाल किए गए। कियारा से जब पूछा गया कि वे नीरज के बारे में क्या सोचती है.
तो उन्होंने कहा कि नीरज चोपड़ा इस समय भारत के ही नहीं पूरे वर्ल्ड के क्रश बन गए हैं। वही सिद्धार्थ से जब सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि असली शेरशाह नीरज चोपड़ा है।